Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी हिट का संकेत दे रहा है बेबी जॉन का नैन मटक्का, दिलजीत की आवाज़, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री चमकी

वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन का पहला गाना नैन मटक्का रिलीज़ हो गया है। दिलजीत दोसांझ की आवाज़ और वरुण और कीर्ति सुरेश के डांस मूव्स ने इसे हिट नंबर बना दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 6:02:08

बड़ी हिट का संकेत दे रहा है बेबी जॉन का नैन मटक्का, दिलजीत की आवाज़, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री चमकी

दक्षिण के बाद हिन्दी सिनेमा को जवान सरीखी फिल्म देने वाले निर्देशक एटली इन दिनों अपनी वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई थलापति विजय अभिनीत थेरी के हिन्दी रीमेक बेबी जॉन को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को एटली ने कुछ परिवर्तनों के साथ बनाया है। इसके टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों में खासा उत्साह जागृत कर दिया है। आज इस फिल्म का पहला गीत नैन मटक्का जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद यह कहना होगा कि यह गीत डांस नम्बर में पार्टी चार्ट बस्टर बनेगा इसमें कोई शक नहीं है। नैन मटक्का नामक इस गाने को थमन एस ने कंपोज किया है और इसे दिलजीत दोसांझ और दीक्षिता वेंकडेसन उर्फ धी ने गाया है। इसे इरशाद कामिल ने लिखा है। इस गाने में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश के शामिल होने से यह काफी प्रतीक्षित था और गाने ने निराश नहीं किया।

इस गाने में दिलजीत दोसांझ की आवाज़ का आकर्षण है, जो लंबे समय से अपने चार्टबस्टर्स और पार्टी हिट्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। धी ने दोसांझ के साथ मिलकर बेहतरीन पंच दिया है। जबकि संगीत आपको खड़े होकर नाचने के लिए मजबूर कर देता है, वरुण धवन के मूव्स और कीर्ति सुरेश के साथ उनकी केमिस्ट्री इसे और भी शानदार बना देती है।

एटली की थेरी आज यूटयूब के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। इस फिल्म को देखते हुए दर्शकों को कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हम इसे पहले भी देख चुके हैं। बेबी जॉन को लेकर भी दर्शकों में यह उम्मीद है कि एटली ने इस फिल्म को हिन्दी भाषी दर्शकों के हिसाब परिवर्तित किया होगा जो उस फिल्म के रोमांच को बरकरार रखने में सफल होगी।

वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, वामिका गब्बी अभिनीत और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की हिंदी डेब्यू वाली बेबी जॉन इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, इसे ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है, और यह क्रिसमस 2024 पर रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका