न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान के बेटे बाबिल ने लंबे समय बाद की सोशल मीडिया पर वापसी, फोटो शेयर कर लिखी यह गंभीर कविता

एक्टर इरफान खान को इस दुनिया को अलविदा कहे 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनकी अदाकारी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 11:44:12

इरफान के बेटे बाबिल ने लंबे समय बाद की सोशल मीडिया पर वापसी, फोटो शेयर कर लिखी यह गंभीर कविता

एक्टर इरफान खान को इस दुनिया को अलविदा कहे 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनकी अदाकारी में एक अलग सा आकर्षण था जो सबको खींचता था। इरफान के बेटे बाबिल खान ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को ही अपना प्रोफेशन बनाया है। बाबिल कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे, लेकिन वे अचानक से वहां से गायब हो गए। उन्होंने तब एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को रूड बताया था। वहीं कुछ सितारों के नाम भी लिए थे। हालांकि कुछ समय बाद ये वीडियो डिलीट कर दिया गया था।

इसके बाद उनके द्वारा कोई पोस्ट शेयर नहीं करने से फैंस चिंतित थे और उनकी बेरूखी की वजह जानना चाह रहे थे। अब करीब 4 महीने के ब्रेक के बाद बाबिल की सोशल मीडिया पर वापसी हो गई है। बाबिल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने काफी इमोशनल कैप्शन शेयर किया है। बाबिल ने रेड स्वेटर में खुद की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक कविती लिखी है, जिसके मायने काफी गंभीर है और यह बाबिल की मनोस्थिति बता रही है।

बाबिल ने लिखा, “मेरा मतलब किसी की बात छुपकर सुनना नहीं था, बस ये कांच का घर है, जिसकी दीवारें बहुत पतली हैं। मैंने दिल की बात हमेशा खुलकर कही, अब मेरी टी-शर्ट पर खून के निशान हैं, यानी दिल बहुत जख्मी है। मुझे ठीक होने के लिए कुछ वक्त चाहिए था, मेरे अंदर के डर और तकलीफों ने मुझे गहरे घाव दिए हैं। नींद ना आने और घबराहट के बीच, मैंने कुछ ऐसी बातें कह दी जो शायद अजीब लगी। मैं मदद के लिए पुकार रहा था, लेकिन अपनी बातों को दबा नहीं पाया। इस सबका असर मेरे शरीर और मन दोनों पर पड़ा, मेरी रूह थक चुकी थी इस दबाव से। और फिर मैंने खुद से कहा, ‘तुम अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ रहे थे और मैं अपनी डिप्रेशन से लड़ रहा था, रुको जरा सोचो।”

बाबिल ने साल 2022 में ‘कला’ मूवी के साथ किया था एक्टिंग में डेब्यू

बाबिल की इस वापसी पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने खुशी जताई है। एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया और अपारशक्ति खुराना ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए हौसला बढ़ाया। बाबिल पूर्व में अपने पिता को याद करते हुए कई दफा इमोशनल पोस्ट शेयर कर चुके हैं। उनमें कई बातें ऐसी नजर आती हैं, जिसे देख फैंस घबरा जाते हैं। उनसे जाहिर होता है कि वे डिप्रेशन में हैं। बाबिल के करिअर पर नजर डालें, तो उन्होंने इसकी शुरुआत पिता की फिल्म 'करीब-करीब सिंगल' से बतौर कैमरा असिस्टेंट की थी।

इसके बाद उन्होंने साल 2022 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। साल 2023 में वे वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय ने एक बार फिर लोगों को तारीफ करने पर मजबूर किया। लंदन से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने वाले बाबिल 'फ्राइडे नाइट प्लान' में भी दिख चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'लॉगआउट' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस सराही गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह