न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे की सुसाइड की फेक न्यूज से भड़कीं ‘बाजीगर’ फेम एक्ट्रेस, अनीता के इस फैसले से हैरान रह गए फैंस

रेशम टिपनिस (51) टीवी और मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह साल 1993 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘बाजीगर’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 12:21:42

2 News : बेटे की सुसाइड की फेक न्यूज से भड़कीं ‘बाजीगर’ फेम एक्ट्रेस, अनीता के इस फैसले से हैरान रह गए फैंस

रेशम टिपनिस (51) टीवी और मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह साल 1993 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘बाजीगर’ में भी नजर आई थीं। फिलहाल रेशम अपने काम के बजाय किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनके बेटे मानव को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ाई गई आत्महत्या की झूठी खबर। दरअसल हाल ही में एक दुखद घटना में मुंबई के कांदिवली इलाके की एक ऊंची इमारत से 14 साल के लड़के ने छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़का 9वीं क्लास का स्टूडेंट था और अपनी मां के साथ सी ब्रुक टॉवर की 51वीं मंजिल पर रहता था।

इस खबर के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ा कि वो लड़का कोई और नहीं बल्कि रेशम का बेटा मानव है। बात बहुत ज्यादा बढ़ने पर अब रेशम को सामने आकर हकीकत बतानी पड़ गई। साथ ही उन्होंने गलत खबर फैलाने वालों पर गुस्सा भी निकाला है। रेशम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कृपया इस अफवाह पर ध्यान न दें। कोई मेरे बेटे मानव को लेकर झूठी खबरें फैला रहा है। बप्पा की कृपा से वह पूरी तरह ठीक है। जिसने भी ऐसा किया है, उसे सलाखों के पीछे जाना होगा। अगर कोई मुझे ऐसे लोगों तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो प्लीज बताएं।”

सच्चाई सामने आने के बाद रेशम के फैंस ने राहत की सांस ली और उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अफवाह की शुरुआत उस रिपोर्ट से हुई जिसमें दावा किया गया कि जिस लड़के ने जान दी, वह एक तलाकशुदा टीवी एक्ट्रेस का इकलौता बेटा था। इसके बाद पुष्टि किए बगैर ही रेशम के नाम पर मोहर लगाई जाने लगी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर झूठी खबरों के तेजी से फैलने और उनके भावनात्मक प्रभाव को उजागर किया।

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, हो सकती हैं इस रियलिटी शो का हिस्सा

‘ये है मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ सहित कई टीवी शो में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम से साइन आउट करने के फैसले की घोषणा की और खुलासा किया कि वो चिड़चिड़ापन महसूस कर रही हैं। अनीता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सॉरी दोस्तों! साइन आउट कर रही हूं...बहुत लंबे समय से आवाज तेज थी, अब खुद को फिर से सुनने का समय आ गया है।”

इसके साथ ही उन्होंने अपने वर्तमान मूड के बारे में बताते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि बहुत इरिटेटेड लग रहा हैं। अनीता के 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में फैंस उनके इस फैसले से हैरान हैं। हालांकि यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब अनीता के रियलिटी शो पर लौटने की अफवाह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द ही अपकमिंग शो ‘गोरिया चाली गांव’ की कंटेस्टेंट हो सकती हैं।

यह शो मराठी हिट ‘जौ बाई गावत’ से प्रेरित है। इस शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 12 जानी-मानी एक्ट्रेसेस सभी शहरी सुख-सुविधाओं से दूर एक गांव में 10 सप्ताह बिताएंगी। साथ ही वो वहां पर अपने फोन और आधुनिक सुख-सुविधाओं के बिना रहेंगी और गायों का दूध दुहने, पारंपरिक चूल्हे पर खाना पकाने और कुओं से पानी लाने जैसे रोजमर्रा के काम करेंगी। हाल ही में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि अनीता ने शो के निर्माताओं से मुलाकात की है। इस मामले में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अनीता ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो का हिस्सा बन चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां