न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बाहुबली : द एपिक’ का ट्रेलर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज, ‘मुन्ना भाई 3’ के लिए अरशद ने कही यह बात

‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2 : द कंक्लूजन’ दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फैंस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 12:41:18

2 News : ‘बाहुबली : द एपिक’ का ट्रेलर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज, ‘मुन्ना भाई 3’ के लिए अरशद ने कही यह बात

‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2 : द कंक्लूजन’ दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फैंस पर आज तक इनका खुमार छाया हुआ है। इनके डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपनी नई पेशकश ‘बाहुबली : द एपिक’ के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “तैयार हो जाइए…आ गया है ‘बाहुबली : द एपिक’ का जबरदस्त ट्रेलर।”

बता दें यह ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2 : द कंक्लूजन’ का एक कोलाज और नया एडिटेड वर्जन है। इसमें दोनों फिल्मों के चुनिंदा सीन को नई तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश किया जा रहा है। कुछ सीन को दोबारा शूट और एडिट भी किया गया है, ताकि दर्शकों को एक ताजा और रोमांचक अनुभव मिल सके। राजामौली ने इस प्रोजेक्ट को ‘बाहुबली की 10वीं वर्षगांठ का जश्न’ बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बाहुबली : एक सफर की शुरुआत, अनगिनत यादें, अनंत प्रेरणा। 10 साल पूरे।”

फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 3 घंटे 40 मिनट से ज्यादा का है। उल्लेखनीय है कि ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी, जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया के मेन रोल थे। फिल्म ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाई दी और भव्यता का नया पैमाना बनाया। वहीं ‘बाहुबली 2’ साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 9000 से अधिक स्क्रीन पर धमाल मचाया। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ था, जबकि इसने 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। आज भी यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

baahubali the epic,baahubli the epic film,prabhas,rana daggubati,ss rajamouli,baahubali the epic trailer,arshad warsi,sanjay dutt,munna bhai 3,actor arshad warsi

अरशद वारसी ने संजय दत्त के साथ काम करने और ‘मुन्ना भाई 3’ के लिए कहा…

मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करती हैं। इनमें फैंस को संजय दत्त और अरशद वारसी के बीच की दोस्ती बहुत पसंद आई। अब स्क्रीन से एक खास बातचीत में अरशद ने ‘मुन्ना भाई’ सीरीज में संजय के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संजू कमाल के हैं, उनका टैलेंट अलग ही लेवल का है। उनके साथ समय बिताना बहुत मजेदार था।

मैं स्क्रिप्ट याद रखने में कमजोर हूं, लेकिन उनके लिए मुझे पूरी कहानी याद रखनी पड़ती थी ताकि उन्हें याद दिला सकूं। हर दिन वे पूछते थे कि भाई आज क्या कर रहे हैं? और मैं उन्हें बताता कि आज यह सीन करेंगे, कल यह सीन किया था, इसके पहले और बाद के सीन ऐसे हैं। और वे कहते थे क्या यार। लेकिन यह अनुभव शानदार था और स्क्रीन पर जो हुआ वह जादू जैसा था। अरशद ने लगभग दो दशकों से पूछे जा रहे सवाल का भी जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि क्या ‘मुन्ना भाई 3’ बन रही है?

इस पर उन्होंने कहा कि देखो, पहले यह नहीं बन रहा था, लेकिन अब राजू (राजकुमार हिरानी) इस पर काम कर रहे हैं। वे सच में मेहनत कर रहे हैं और लगता है कि अब यह बनना चाहिए। पिछले साल मुंबई में स्क्रीन की लॉन्चिंग के दौरान हिरानी ने भी पुष्टि की थी कि वे तीसरे भाग पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ साल 2003 और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ साल 2006 में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड