न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बाहुबली : द एपिक’ का टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज, अनुपम-किरण ने एनिवर्सरी पर लिखे इमोशनल नोट

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए। इन्होंने दर्शकों का अथाह प्यार पाया और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 8:53:56

2 News : ‘बाहुबली : द एपिक’ का टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज, अनुपम-किरण ने एनिवर्सरी पर लिखे इमोशनल नोट

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए। इन्होंने दर्शकों का अथाह प्यार पाया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ 10 जुलाई 2015 और ‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन’ 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म एक नए रूप में वापसी कर रही है। राजामौली ने आज मंगलवार (26 अगस्त) को इस महाकाव्य का टीजर रिलीज किया है, जिसका टाइटल ‘बाहुबली : द एपिक’ रखा गया है। इसमें फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाया गया है और इसका रनटाइम 5 घंटे 27 मिनट का है।

इसके 1 मिनट 17 सैकंड लंबे टीजर में ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ के सबसे यादगार सीन दिखाए गए हैं। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “10 साल पहले, एक कहानी ने भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी। दो फिल्में। एक नाम।” इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि फिल्म 31 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार पहली फिल्म ने 650 करोड़ और दूसरी ने 1788 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस नए वर्जन के साथ दर्शकों को महिष्मती की पूरी कहानी एक ही बैठक में देखने का मौका मिलेगा।

इसमें साउथ इंडियन स्टार प्रभास को ‘बाहुबली’ और राणा दग्गुबाती को ‘भल्लालदेव’ के किरदार में देखा जा सकता है। इसमें अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज, नासिर, राम्या कृष्णा, रोहिणी, तनिकेला भरानी जैसे कलाकार भी शामिल थे। राजामौली ने भारत को अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर दी है। यहां तक कि आज भी लोग इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। फैंस को फिल्म के ऐलान ने पूरी तरह हैरान कर दिया है। साथ ही एक्साइटमेंट है कि वो इस बार क्या नया लेकर आने वाले हैं। दोनों फिल्मों की जबरदस्त सफलता के साथ इसे कल्ट स्टेटस मिला है।

अनुपम खेर और किरण खेर की शादी के 40 साल हुए पूरे

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस व लीडर किरण खेर की शादी के आज मंगलवार (26 अगस्त) को शादी के 40 साल पूरे हो गए। अनुपम ने इस मौके पर साल 2020 में किरण के मल्टीपल मायलोमा से जूझने के दौरान की एक इमोशनल स्टोरी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुराना वीडियो पोस्ट कर लिखा, “प्यारी किरण! 40वीं सालगिरह मुबारक! वाह! ऐसा लग रहा है जैसे जिंदगीभर साथ रहे! हमारे मामले में, यह जिंदगीभर है! 10 साल की खूबसूरत दोस्ती और 40 साल की शादी! हमने कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन हमने इन सालों को बहुत ही शालीनता, गरिमा और प्यार के साथ पार किया है।

जब आप बीमार थीं, तब आपकी पसंदीदा सीरीज 'आउटलैंडर' थी। आप हर एपिसोड बार-बार देखती थीं और आपको सीरीज की मुख्य जोड़ी क्लेयर और जेमी फ्रेजर बहुत पसंद थीं। उस साल मैंने एक बहुत ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, और मैं इससे बेहद खुश हूं! लंदन में अपनी एजेंट, रूथ यंग के जरिए, मैं आपके पसंदीदा किरदारों कैट्रियोना बाल्फ और सैम ह्यूगन से संपर्क कर पाया, ताकि आपके लिए 'जल्द ठीक हो जाओ' का एक पर्सनलाइज्ड वीडियो तैयार कर सकूं। उन मुश्किल पलों में, उस वीडियो ने आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।

इस नेक काम के लिए मैं उन दोनों का जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है।” किरण ने भी पति के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया। किरण ने अनुपम के साथ एक पुराने अवार्ड फंक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी, प्यारे अनुपम खेर। मेरे सबसे अच्छे दोस्त और पार्टनर। इन सभी शानदार सालों के लिए शुक्रिया। मेरे जीवन के सबसे अच्छे साल तुम्हारे साथ बीते हैं। हमने साथ में दुनिया घूमी, हंसे और हर पल का आनंद लिया। ईश्वर तुम्हें हमेशा खुश रखे। ढेर सारा प्यार और सालगिरह मुबारक।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह