Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी 4: प्रदर्शन से पूर्व असफलता से घबराए मेकर्स का बड़ा ऐलान, पहले दिन की टिकटों पर मिलेगा 50% डिस्काउंट

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की पिछली प्रदर्शित सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी है। इनमें सबसे बड़ी फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ भी शामिल है, जिसे बनाने में वासु भगनानी 350 करोड़ खर्च कर दिए थे। लेकिन यह फिल्म सिर्फ 70 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो पाई

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 8:05:43

बागी 4: प्रदर्शन से पूर्व असफलता से घबराए मेकर्स का बड़ा ऐलान, पहले दिन की टिकटों पर मिलेगा 50% डिस्काउंट

आगामी 5 सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित सफलतम फ्रेंचाइजी बागी की अगली कड़ी बागी 4 का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग आज सुबह से शुरू हुई थी। एडवांस को मिले ठंडे प्रतिसाद के चलते और असफलता की आशंका के चलते फिल्म के निर्माताओं ने बुकमायशो के साथ मिलकर यह घोषणा की है कि रिलीज़ के पहले दिन टिकट बुक करने वाले दर्शकों को 50% की छूट दी जाएगी। यह ऑफर दो टिकटों तक पर लागू होगा और इसकी अधिकतम सीमा 150 रुपये तय की गई है।

यह घोषणा होते ही दर्शकों, खासकर बागी फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों में पहले से ही बेसब्री थी और अब यह ऑफर उन्हें पहले दिन ही किफायती दाम पर टिकट पाने का मौका दे रहा है। यह ऑफर सिर्फ बुकमायशो पर उपलब्ध होगा, जिससे दर्शकों के बीच पहले दिन की शो की बुकिंग और तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है।

‘बागी’ सीरीज़ ने हमेशा बॉलीवुड में एक्शन की परिभाषा को नया आयाम दिया है। हैरतअंगेज़ स्टंट, भावनात्मक कहानियां और सुपरहिट म्यूज़िक के चलते यह फ्रेंचाइज़ी लगातार दर्शकों का दिल जीतती रही है। ‘बागी 4’ में एक बार फिर निर्देशक अहमद खान कमान संभाल रहे हैं और इस बार और भी बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय लोकेशनों पर फिल्माए गए दमदार एक्शन सीक्वेंसेज़ देखने को मिलेंगे।
टाइगर श्रॉफ, जो इस फ्रेंचाइज़ी का पर्याय बन चुके हैं, इस बार हरनाज़ कौर, सोनम बाजवा और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ नज़र आएंगे। टाइगर जहां एक बार फिर खतरनाक स्टंट और मार्शल आर्ट से दर्शकों को रोमांचित करेंगे, वहीं हरनाज़ का किरदार कहानी को नई ताजगी देगा। दूसरी ओर, संजय दत्त खलनायक की सशक्त भूमिका में दिखाई देंगे और उनके किरदार से फिल्म की कहानी में जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।

मेकर्स ने इस 50% डिस्काउंट ऑफर को बॉक्स ऑफिस पर भव्य शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक तौर पर पेश किया है। यह कदम खासतौर पर जनरेशन Z और मिलेनियल दर्शकों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जो बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के शौकीन तो हैं, लेकिन टिकट की कीमतों पर भी गौर करते हैं।

टाइगर श्रॉफ के बेमिसाल एक्शन, रोमांचक कहानी और अब इस बजट-फ्रेंडली ऑफर के साथ ‘बागी 4’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है। दर्शक इस ऑफर का लाभ सीधे बुकमायशो पर जाकर टिकट बुक करके उठा सकते हैं। चूंकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए प्रशंसकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपनी बुकिंग कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका