न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना हुए 37 के, पत्नी ताहिरा कश्यप ने ऐसे दी बधाई, एक्टर के बारे में जानें कुछ खास बातें

शानदार अदाकारी के साथ लकी चार्म बन अपनी फिल्मों को हिट बनाने वाले आयुष्मान खुराना आज मंगलवार (14 सितंबर) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 2:05:41

आयुष्मान खुराना हुए 37 के, पत्नी ताहिरा कश्यप ने ऐसे दी बधाई, एक्टर के बारे में जानें कुछ खास बातें

शानदार अदाकारी के साथ लकी चार्म बन अपनी फिल्मों को हिट बनाने वाले आयुष्मान खुराना आज मंगलवार (14 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 37 साल के हो गए हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर स्पेशल अंदाज में विश कर रहे हैं। पत्नी ताहिरा कश्यप ने मल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। ताहिरा ने उस समय का एक बेहद प्यारा सा किस्सा शेयर किया है, जब आयुष्मान मैचिंग स्वेटर और मफलर पहन चश्मा लगाए उन्हें इम्प्रैस करने पहुंचे थे। ताहिरा ने यह थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

ताहिरा लिखती हैं कि हम 19 साल के थे। तुम्हें फ्रेम्स पहने, बाइक पर मैचिंग स्वेटर और मफलर पहना देखा तो मुझे तुम काफी ज्यादा कूल लगे, मगर तुमने मुझे अपना दीवाना तब बनाया जब तुमने हाथ में गिटार पकड़कर मेरे लिए गाना गाया। तुम हमेशा ही आर्ट के प्रति बेहद पैशनेट रहे हो और जो बात मुझे सबसे ज्यादा इंस्पायर करती है, वह यह कि इतने सालों बाद भी काम और जिंदगी के प्रति तुम्हारा एक्साइटमेंट वैसा ही है। तुम मेरे सबसे बड़े विश्वासपात्र और चियरलीडर रहे हो। मैं बेशक बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं हो सकती, लेकिन तुम्हें यह बताना चाहती हूं कि तुम्हारे साथ जिंदगी बड़ी खूबसूरत है और मैं तुमसे बहुत कुछ सीखती रहती हूं! जन्मदिन मुबारक हो। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान व ताहिरा ने 2008 में शादी की थी।

2012 में विक्की डोनर मूवी के साथ की बॉलीवुड में एंट्री

आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। पहले उनका नाम निशांत था, लेकिन तीन साल की उम्र में इसे बदलकर आयुष्मान रख दिया गया। आयुष्मान ने शुरुआत टीवी से की थी। साल 2004 में वे एमटीवी के शो 'रोडीज' में नजर आए थे। इसे जीतने के बाद आयुष्मान ने एंकरिंग अपनाई। आयुष्मान ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियन प्रीमियर लीग’, ‘जस्ट डांस भी होस्ट किए हैं। साल 2012 में आयुष्मान ने 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उन्होंने 'पानी दा' गाना भी गाया।

इस फिल्म के लिए आयुष्मान को बेस्ट मेल डेब्यू और सॉन्ग के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद आयुष्मान नौटंकी साला, बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगाके हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, बाला और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जादू चलाया। आयुष्मान की पिछली फिल्म साल 2020 में आई गुलाबो सिताबो थी। अब वे चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक व डॉक्टरजी में व्यस्त हैं।

ayushmann khurrana,tahira kashyap,ayshmann 37 years,ayushmann happy birthday,vicky donor movie,bollywood news in hindi

एक से बढ़कर एक कार के मालिक हैं आयुष्मान

आयुष्मान की जबरदस्त डिमांड होने से उनकी सैलरी और नेट वर्थ बढ़ती ही जा रही है। केकनॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ 43 करोड़ रुपए है। आयुष्मान की मासिक सैलरी 50 लाख से ज्यादा है। साल 2013 और 2019 में आयुष्मान का नाम फोर्ब्स इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल था। आयुष्मान मुंबई में 4000 स्क्वायर फीट के लग्जरी घर में रेंट पर रहते हैं जिसका वे महीने का 5.25 लाख किराया देते हैं। घर में 7 बेडरूम हैं। आयुष्मान के पास लग्जरी गाड़ियों का बढ़िया कलेक्शन हैं। वे ऑडी ए6, बीएमडब्लू 5 सीरीज कार, मर्सिडीज बेन्ज एस क्लास जैसी गाड़ियों के मालिक हैं। आयुष्मान एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर