न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ का पोस्टर जारी, दिखा ‘पूजा’ का ग्लैमरस अवतार, आयुष्मान ने लिखी ये मजेदार बात

आयुष्मान खुराना को लीक से हटकर रोल करने में आनंद आता है। वे हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं ही करते हैं। वे कॉमन मैन बनकर लोगों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jul 2023 1:13:09

‘ड्रीम गर्ल 2’ का पोस्टर जारी, दिखा ‘पूजा’ का ग्लैमरस अवतार, आयुष्मान ने लिखी ये मजेदार बात

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लीक से हटकर रोल करने में आनंद आता है। वे हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं ही करते हैं। वे कॉमन मैन बनकर लोगों का दिल जीतने में सफल रहते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि आयुष्मान की फिल्मों की कहानी काफी यूनीक होती है। अब उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जब से फिल्म की पहली झलक सामने आई है, तब से ही फैंस 'पूजा' के रोल को शिद्ददत से निभाने वाले आयुष्मान के हुनर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

आज मंगलवार (25 जुलाई) को आयुष्मान ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। कुछ देर पहले ही इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्टर में शिमरी ब्लू और मैरून लहंगे में आयुष्मान का फिगर देखते ही बन रहा है। लंबे बालों और पाउट करते हुए आयुष्मान का ये लुक सबका ध्यान खींच रहा है। इसके अपोजिट मिरर में आयुष्मान का एक और लुक है, जिसमें वे हाथ में लिपस्टिक पकड़े हुए हैरान-परेशान लग रहे हैं। इस पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये तो सिर्फ पहली झलक है। दर्पण में वस्तुएं जैसी दिखाई देती हैं उससे कहीं अधिक खूबसूरत होती हैं।'

ayushmann khurrana,dream girl 2 movie,ananya panday,dream girl,pooja,karam,dream girl 2

इस दिन रिलीज होगी यह कॉमेडी फिल्म

आपको बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान और नुसरत भरूचा ने जमकर लोगों को एंटरटेन किया था। ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान जहां एक ओर दिन में अपनी प्रेमिका के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ‘करम’ बने थे, तो वहीं रात को फोन पर लोगों का अकेलापन दूर करने वाले ‘पूजा’ बन जाते थे। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान के साथ एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है।

फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई शानदार कलाकार भी हैं। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इसे एकता कपूर का 'बालाजी प्रोडक्शन' प्रोड्यूस कर रहा है। इससे पहले फिल्म का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था जिसमें पूजा और रॉकिंग रॉकी रणवीर सिंह की चटपटी बातों को दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका