न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान ने इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर शेयर की पोस्ट, पंकज की पहली पुण्यतिथि पर रिलीज हुआ गाना

एक्टर आयुष्मान खुराना काफी प्रतिभाशाली हैं। अपनी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग से वे यह बात साबित कर चुके हैं। आयुष्मान ने अदाकारी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 8:34:38

2 News : आयुष्मान ने इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर शेयर की पोस्ट, पंकज की पहली पुण्यतिथि पर रिलीज हुआ गाना

एक्टर आयुष्मान खुराना काफी प्रतिभाशाली हैं। अपनी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग से वे यह बात साबित कर चुके हैं। आयुष्मान ने अदाकारी में कई प्रयोग किए हैं। उनका हर अंदाज उन्हें बड़े पर्दे पर खास दिखाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं आयुष्मान की फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ की, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। सादगी से भरी कहानी और जबरदस्त कॉमेडी वाली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 27 फरवरी को 10 साल पूरे हो गए हैं। आयुष्मान ने इस फिल्म को याद करते हुए कहा कि रिलीज से पहले मैं कई रातों तक सो नहीं पाया था।

‘विकी डोनर’ की जबरदस्त सफलता ने मुझे अचानक स्टार बना दिया, लेकिन मुझे समझ ही नहीं आया कि इस सफलता को कैसे आगे बढ़ाना है। मैं इंडस्ट्री में नया था, मेरे पास कोई गाइडेंस नहीं थी और मैंने कई गलत फैसले लिए। जिसके बाद बैक टू बैक मेरी 3 फिल्में फ्लॉप हो गई। इंडस्ट्री में कहते हैं कि हर शुक्रवार हम फिर से जन्म लेते हैं और हमारा करिअर भी उसी दिन तय होता है। मैं बस यही चाहता था कि यह शुक्रवार मेरा हो! रिलीज से पहले मैं पूरी तरह घबराया हुआ था, लेकिन फिल्म हिट हुई और इसने मुझे इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी।

‘दम लगाके हईशा’ ने मुझे दोबारा जन्म दिया। इस सक्सेस के लिए मैं डायरेक्टर शरत कटारिया, मनीष शर्मा, आदित्य चोपड़ा सर और मेरी को-स्टार भूमि पेडनेकर का दिल से धन्यवाद करता हूं। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो भी शेयर की, जिसमें वे ब्लैक-प्रिंटेड स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक कागज है और वे कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो पर लिखा है, “10 साल पहले मेरे लिए एक पत्र…” अगली स्लाइड में एक प्यारा सा नोट था, जिसमें लिखा था, “धीरे चलो, पागल बच्चे। तुम ठीक हो जाओगे। तुम जीवन की अनिश्चितताओं, उतार-चढ़ावों को देखोगे और तुम और मजबूत होकर उभरोगे। तुम्हारी बड़ी योजना पूरी तरह से गुप्त होनी चाहिए। इसमें बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं है। लक्ष्य केवल हिट स्कोर करना नहीं है। एक बहुत बड़ी योजना है।”

सिंगर पंकज उधास की दोनों बेटियों ने दी ‘बैठी हो क्यों गुमसुम’ गाने की जानकारी

दिग्गज गायक पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। लंबी बीमारी के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पंकज ने अपने करिअर में ढेरों लोकप्रिय गानों को आवाज दी। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत नाम फिल्म के गाने ‘चिट्ठी आई है…’ से मिली थी। पंकज की पहली पुण्यतिथि पर उनका आखिरी गीत 'बैठी हो क्यों गुमसुम' रिलीज किया गया। यह गजल उस्ताद को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जो उन्हें प्रशंसकों और श्रोताओं के बीच जिंदा रखती है।

भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज ने हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और एमडी नीरज रॉय के साथ मिलकर पंकज को श्रद्धांजलि दी है। पंकज की बेटियों नायाब और रेवा ने ट्रैक के बारे में कहा कि लीजेंड कभी भुलाए नहीं जाते और न ही उनका संगीत। हमारे पिता की आवाज में हमेशा दिलों को छूने की शक्ति रही है और ‘बैठी हो क्यों गुमसुम’ के साथ एक बार फिर ऐसा साबित हुआ है। यह सिर्फ एक और रिलीज नहीं है, बल्कि यह उनके खजाने से पहला अनरिलीज्ड गीत है, जिसे लेकर हम बेहद भावुक थे।

उनकी पहली पुण्यतिथि पर इसे रिलीज करना इस पल को और भी विशेष बनाता है। गुलशन जी और टी-सीरीज के साथ उनका रिश्ता संगीत से कहीं बढ़कर था। यह विश्वास, सम्मान और सुर की नींव पर बना संबंध था। भले ही हमारे पिता यहां नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, आत्मा और कालातीत संगीत यहां मौजूद है। उल्लेखनीय है कि इस गीत के बोल पंकज उधास ने ही लिखे हैं। इसमें गायिका प्रतिभा सिंह बघेल की भी आवाज है। संगीत वीडियो का डायरेक्शन आरिफ खान ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ