न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान सहित इन सितारों ने ऐसे बढ़ाया ताहिरा का हौसला, साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहा यह एक्टर

दिग्गज एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी फिल्म निर्माता व लेखिका ताहिरा कश्यप फिर से ब्रेस्ट कैंसर की गिरफ्त में आ गई हैं। सात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 2:28:34

2 News : आयुष्मान सहित इन सितारों ने ऐसे बढ़ाया ताहिरा का हौसला, साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहा यह एक्टर

दिग्गज एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी फिल्म निर्माता व लेखिका ताहिरा कश्यप फिर से ब्रेस्ट कैंसर की गिरफ्त में आ गई हैं। सात साल में दूसरी बार है जब ताहिरा को कैंसर हुआ है। ताहिरा ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सात साल की तकलीफ, इरिटेशन या रेगुलर चेकअप और टेस्ट। मेरा राउंड-2 शुरू हो गया है, मैं लोगों को यही सलाह दूंगी कि आप सभी नियमित रूप से मेमोग्राम टेस्ट कराते रहें।” ताहिरा की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और सेलेब्स हैरान और चिंतित हैं।

वे चाहते हैं कि ताहिरा जल्द से जल्द इस बीमारी से पूरी तरह उबर जाएं। वे लगातार कमेंट बॉक्स में अपनी भावनाएं जाहिर कर ताहिरा का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस बीच हर मुसीबत में दिलो जान के साथ ताहिरा के साथ खड़े रहने वाले उनके पति आयुष्मान ने भी रिएक्शन दी है। आयुष्मान ने लिखा, “माई हीरो।” साथ ही एक रेड दिल वाली इमोजी शेयर की। आयुष्मान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों विराजवीर और वरुष्का को बहुत प्यार करते हैं और जबरदस्त बिजी होने के बावजूद उनके लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।

वे फैंस के लिए उनके साथ की फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। आयुष्मान और ताहिरा की शादी साल 2008 में हुई थी। एक्टर गजराज राव ने भी ताहिरा की हौसला अफजाई करते हुए लिखा, “इसे असली बहादुरी कहते हैं। अपना दर्द दुनिया के साथ साझा किया बिना बेचारगी दिखाए…हमारी दुआएं तुम्हारे साथ हैं ताहिरा।” आयुष्मान के छोटे भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना ने लिखा, “टाइट हग भाभी! हम जानते हैं आप जीत जाएंगी।” कैंसर से जंग जीत चुकी सोनाली बेंद्रे ने लिखा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं बेबी! तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार, ताकत और प्रार्थनाएं भेज रही हूं।” उल्लेखनीय है कि ताहिरा को साल 2018 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनका लंबे समय तक इलाज चलता रहा।

ayushmann khurrana,actor ayushmann khurrana,tahira kashyap,ayushmann tahira,tahira breast cancer,dheeraj dhoopar,actor dheeraj dhoppar,kundali bhagya,kalavaram movie

तेलूगु फिल्म ‘कलावरम’ में नजर आएंगे ‘कुंडली भाग्य’ फेम टीवी एक्टर धीरज धूपर

टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘रब से है दुआ’ फेम एक्टर धीरज धूपर अब बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाना चाहते हैं। हालांकि वे बॉलीवुड के बजाय साउथ इंडियन सिनेमा के साथ शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू मूवी ‘कलावरम’ है जो तेलुगू भाषा में होगी। धीरज ने IANS के साथ बातचीत में कहा कि टेलीविजन हमेशा उनका पहला प्यार रहेगा। इस माध्यम ने ही मुझे सफलता का स्वाद चखाया। मैं हमेशा से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहता था लेकिन,टेलीविजन शो के बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्मों में कदम नहीं रख पाया।

जैसा कि सभी जानते हैं, टीवी काफी डिमांडिंग वर्क है, जिसमें सप्ताह में छह से सात दिन शूटिंग होती है। हालांकि मेरा मानना है कि अवसर सही समय पर आते हैं और यह मेरे लिए एकदम सही पल था। मैं हमेशा से मनोरंजन के सभी फॉर्मेट ओटीटी, टेलीविजन और फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था। अब जब मुझे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ने का मौका मिल रहा है, तो मैं वास्तव में इस पल को एंजॉय कर रहा हूं।

मैं निर्माता से मिलने गया था और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, मैं एक प्रपोजल पर तैयार हो गया। मैं खलनायक की भूमिका के रूप में काम करने को तैयार हूं। धीरज ने पिछले महीने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी