न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरज चोपड़ा का रोल करने के इच्छुक हैं आयुष्मान, जानें-‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वे विभिन्न तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। कहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 9:03:53

नीरज चोपड़ा का रोल करने के इच्छुक हैं आयुष्मान, जानें-‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वे विभिन्न तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। कहा जा सकता है कि उन्हें अपने रोल के साथ प्रयोग करना पसंद है। अब वे टोक्यो ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनने की स्थिति में उनकी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। नीरज ने भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। आयुष्मान कहते हैं कि मैं लगातार वास्तविक लोगों से प्रेरित होता हूं जो असाधारण चीजें करते हैं।

अभी मैं नीरज चोपड़ा से बेहद प्रेरित हूं। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण जीतने के लिए उन्होंने जो संकल्प और प्रदर्शन किया, उसे सलाम करने की जरूरत है। अगर भविष्य में यह बायोपिक बनी और उसमें नीरज अपना रोल नहीं निभाना चाहेंगे तो मैं उनकी जगह वो काम करना चाहूंगा। इस तरह की उपलब्धियों का जश्न मनाने की जरूरत है और ऐसे नायकों के जीवन की कहानियों को देशभर के लोगों को बताने की जरूरत है।

ayushmann khurrana,neeraj chopra,chandigarh kare aashiqui movie,vani kapoor,bollywood news in hindi

चंडीगढ़ करे आशिकी में है आयुष्मान-वाणी की लव स्टोरी

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को अभी तक तक फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को यह काफी पसंद आ रही है तो कुछ को यह बिल्कुल नहीं जमी। फिल्म ने रिलीज के बाद से छह दिन में 20.91 करोड़ रुपए की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर आज गुरुवार को आंकड़े शेयर किए। उन्होंने लिखा : चंडीगढ़ करे आशिकी वीकेंड में एक मजबूत ट्रेंड बनाए हुए है। हालांकि मल्टीप्लेक्स में शो आज कम कर दिए गए हैं, क्योंकि स्पाइडरमैन आईए फिल्म रिलीज होनी है।

फिल्म ने शुक्रवार को 3.75 करोड़, शनिवार को 4.87 करोड़, रविवार को 5.91 करोड़, सोमवार को 2.15 करोड़, मंगलवार को 2.18 करोड़, बुधवार को 2.05 करोड़, कुल-20.91 करोड़ कमाए है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान बॉडी बिल्डर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि वाणी एक जुम्बा शिक्षक के रोल में हैं। कहानी आयुष्मान के चरित्र मनविंदर मुंजाल मनु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंडीगढ़ का एक बॉडी बिल्डर है, जिसे मानवी नाम की एक जुम्बा टीचर से प्यार हो जाता है। चीजें तब मोड़ लेती हैं जब उसे पता चलता है कि मानवी एक ट्रांसजेंडर महिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो