न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhoom 4 से पीछे हटे अयान मुखर्जी, अब हिमालय में बैठकर 'ब्रह्मास्त्र 2' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम

सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि अयान मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स से अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने YRF के मुखिया आदित्य चोपड़ा को स्पष्ट रूप से उनकी अगली मेगा बजट फिल्म धूम 4 का निर्देशन करने से इंकार कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:28:12

Dhoom 4 से पीछे हटे अयान मुखर्जी, अब हिमालय में बैठकर 'ब्रह्मास्त्र 2' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम

सिने गलियारों में सर्दी का हल्का सा अहसास कराने वाली हवाओं ने जो समाचार दिया है उसे जानकर सिनेमा से जुड़े हर उस शख्स को आश्चर्य हो रहा है जो सिनेमा में थोड़ी भी रुचि रखता है। सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि अयान मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स से अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने YRF के मुखिया आदित्य चोपड़ा को स्पष्ट रूप से उनकी अगली मेगा बजट फिल्म धूम 4 का निर्देशन करने से इंकार कर दिया है।

गौरतलब है कि धूम फ्रेंचाइजी आदित्य चोपड़ा की सबसे सफलतम सीरीज रही है। इसके पिछले तीन भागों में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। आमिर अभिनीत धूम 3 इस सीरीज की पहली 300 करोड़ी फिल्म रही है। अब आदित्य चोपड़ा रणबीर कपूर को लेकर धूम 4 बनाने जा रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान उन्होंने अयान मुखर्जी को सौंपी थी। अयान मुखर्जी का YRF में प्रवेश उनकी पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद हुआ था।

अयान मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के लिए वॉर 2 का निर्देशन किया था, जो इस वर्ष 14 अगस्त को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के जरिये दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता जूनियर एनटीआर ने हिन्दी फिल्मों में प्रवेश किया। हालांकि इससे पहले जूनियर एनटीआर हिन्दी भाषी दर्शकों के सामने राजामौली की RRR में नजर आ चुके थे। ऋतिक रोशन अभिनीत इस फ्रेंचाइजी को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

बहती हवाओं ने बताया कि अयान मुखर्जी ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से इस संबंध में बंद दरवाज़ों के पीछे स्पष्ट बातचीत की, जिसमें उन्होंने यह साफ कर दिया कि ‘धूम’ और ‘वॉर’ जैसी एक्शन भारी फिल्मों की दुनिया उनके सोच के अनुरूप नहीं है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, “अयान का मानना है कि ऐसी फ्रेंचाइज़ी फिल्में उनके विज़न से मेल नहीं खातीं। वह उन कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं जिनमें रोमांस, ड्रामा और भव्यता हो—सिर्फ़ स्टाइल या एक्शन नहीं। वो एक फिल्ममेकर के तौर पर सिर्फ़ लिखी हुई स्क्रिप्ट को डायरेक्ट करने के बजाय उसमें अपनी आत्मा डालना पसंद करते हैं।”

बताया गया कि ‘धूम 4’ में अयान सिर्फ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे लेखक श्रीधर राघवन की लिखी कहानी को एक्सीक्यूट कर रहे थे, और इसमें उनकी अपनी रचनात्मक भूमिका सीमित थी। यही कारण रहा कि वह इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग करने का निर्णय ले पाए।

सूत्र यह भी पुष्टि करते हैं कि अयान का यह फैसला रणबीर कपूर और आदित्य चोपड़ा के साथ कई दौर की बातचीत के बाद लिया गया है। दोनों ने उनकी सोच को समझा और इस फैसले को सहजता से स्वीकार किया। अयान अब पूरी तरह से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय अयान हिमालय की शांति में रहकर फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिल्म की कहानी का लेखन लगभग पूरा हो चुका है और अब स्क्रिप्ट को पॉलिश किया जा रहा है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को 2026 में फ्लोर पर ले जाने की योजना है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर से इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे, और उम्मीद की जा रही है कि यह पहली फिल्म से भी अधिक भव्य और इमोशनल लेयर के साथ दर्शकों के सामने आएगी।

जहां एक ओर फैंस ‘धूम 4’ को लेकर उत्साहित थे, वहीं अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ यूनिवर्स की अगली कड़ी को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त बेसब्री है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी कल्पना और दृष्टि के साथ ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को किस नई ऊंचाई पर ले जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह