न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 से बाहर आने के लिए 2 करोड़ देने पर बोले आवेज, इस एक्टर ने रखा अपने बेटे का यह नाम

कलर्स टीवी पर सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ छाया हुआ है। इसमें पिछले हफ्ते आवेज दरबार का सफर खत्म हो गया। यह काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 8:58:25

2 News : BB 19 से बाहर आने के लिए 2 करोड़ देने पर बोले आवेज, इस एक्टर ने रखा अपने बेटे का यह नाम

कलर्स टीवी पर सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ छाया हुआ है। इसमें पिछले हफ्ते आवेज दरबार का सफर खत्म हो गया। यह काफी शॉकिंग था क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इसके बाद कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि आवेज ने शो से बाहर आने के लिए 2 करोड़ रुपए की रकम चुकाई है क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाली है। अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आवेज ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दी है।

आवेज ने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि मैंने या फिर मेरी फैमिली ने ऐसा कुछ नहीं किया है। दो करोड़ रुपए देने के आरोपों पर मैं यह साफ करना चाहूंगा क्योंकि लोग मुझसे यह बात बार-बार पूछ रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सच कहूं तो अगर किसी ने मुझे इतना मनी दिया होता तो मैं कुबूल कर लेता और मेरी फैमिली और मैंने किसी भी तरह के पैसे नहीं दिए हैं। मैंने किसी भी तरह की पैनल्टी नहीं दी है। मैं रियलिटी शो काफी पसंद करता हूं। जब मैं ‘झलक दिखला जा’ में था तो मुझे एक चोट के कारण शो छोड़ना पड़ा था और मैं काफी दुखी हुआ था। मैं करना चाहता था तो जब मुझे ‘बिग बॉस’ में जाने का मौका मिला, जो नंबर वन रियलिटी शो है तो मैं क्यों बाहर आऊंगा।

शो में रहना 2, 4, 5 या फिर 6 करोड़ जितना है। बीच में शो छोड़ने मेरे लिए ही नुकसान है मैं ऐसा क्यों करूंगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आवेज को एक हफ्ते के 6 लाख रुपए मिल रहे थे। शो से बाहर आने के बाद आवेज लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। एक इंटरव्यू में आवेज ने BB 19 के घर में मौजूद गायक व संगीतकार अमाल मलिक के उन दावों पर भी जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आवेज को ‘बिजनेस’ देते हैं। आवेज ने न्यूज18 शोशा को अमाल के साथ अपनी इंस्टाग्राम चैट दिखाते हुए सबूतों के साथ उन पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया।

आवेज ने कहा कि मैंने कहीं उनसे काम मांगा है? और 20 लाख वाले दावे के बारे में, उनका शुक्रिया कि उन्होंने मेरे रेट्स दुनिया के सामने रख दिए। वैसे, अमाल के लिए मैं कभी काम कर ही नहीं सकता. क्योंकि उन्होंने मुझे चैलेंज किया है कि उनके साथ काम न करूं। पहली बात, अगर चाहेंगे भी तो मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता और दूसरी बात, मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ काम न करे। मैं अपने दोस्तों को भी मनाऊंगा कि वो कभी अमाल के साथ काम न करें।

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने पोस्ट शेयर कर किया बेटे के नाम का खुलासा

तेलुगु एक्टर वरुण तेज कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी ने आज गुरुवार (2 अक्टूबर) को अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया। इसके लिए कपल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अपने इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा करते हुए लिखा, “हमारे सबसे बड़े आशीर्वाद का अब एक नाम है।” उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की जिसके जरिए बच्चे के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हम अपने प्यारे बेटे वायुव तेज कोनिडेला का परिचय कराते हैं - एक ऐसा नाम जो अजेय शक्ति, भक्ति, साहस और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसमें भगवान हनुमान की आत्मा समाहित है।”

दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें वरुण और लावण्या बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। नामकरण समारोह के लिए लावण्या ने सैफरन कलर की साड़ी पहनी थी वहीं वरुण तेज ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना था। तस्वीरों में वे दोनों बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें बच्चे का जन्म 10 सितंबर को हुआ था। मेगास्टार चिरंजीवी ने कोनिडेला परिवार में नन्हे मेहमान का स्वागत एक भावुक पोस्ट के साथ किया था, जिसमें लिखा था, 'दुनिया में आपका स्वागत है, लिटिल वन। कोनिडेला परिवार में नए सदस्य का स्वागत है। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को गौरवान्वित माता-पिता बनने पर बधाई। नागबाबू और पद्मजा के लिए बहुत खुशी है, जो अब गौरवान्वित दादा-दादी बन गए हैं।”

बता दें कि वरुण, चिरंजीवी के छोटे भाई नागेंद्र बाबू के बेटे हैं। वरुण और लावण्या ने 1 नवंबर 2023 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इस जोड़े ने इस साल मई में आने वाले बच्चे को लेकर घोषणा की थी। उन्होंने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसमें उनके हाथों की एक मोनोक्रोम तस्वीर थी और बैकग्राउंड में एक बच्चे का जूता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह