न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पुराने अंदाज़ में लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से छाए अभिनेता की नई पारी का आगाज़

आज 29 सितंबर को विशेष फिल्म्स ने फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। क्लैप बोर्ड पर लिखा गया ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो, इमरान हाशमी’ – जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर गया। यह नारा न सिर्फ इमरान और उनके किरदार की वापसी का प्रतीक है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 7:42:04

अपने पुराने अंदाज़ में लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से छाए अभिनेता की नई पारी का आगाज़

इमरान हाशमी एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है न सिर्फ उनकी दमदार वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, बल्कि उनके फैंस के लिए एक जबरदस्त तोहफा – ‘आवारापन 2’। साल 2007 की कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा था और अब आखिरकार इस फिल्म की शूटिंग का श्रीगणेश हो चुका है।

आज 29 सितंबर को विशेष फिल्म्स ने फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। क्लैप बोर्ड पर लिखा गया ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो, इमरान हाशमी’ – जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर गया। यह नारा न सिर्फ इमरान और उनके किरदार की वापसी का प्रतीक है, बल्कि उस इमोशनल जुड़ाव का भी संकेत है जो दर्शकों का इस फिल्म से रहा है।

‘आवारापन 2’ की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो चुकी है और आगे की शूटिंग थाईलैंड के अन्य लोकेशन्स पर भी की जाएगी। इस बार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं नितिन कक्कड़, जो संवेदनशील कहानियों के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, और इसके निर्माता हैं विशेष भट्ट, जो भट्ट कैंप की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म की हीरोइन के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रोल किसी नई और ताजगी से भरी अदाकारा को मिलेगा।

फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, और यह तारीख हर इमरान हाशमी फैन के कैलेंडर में दर्ज हो चुकी है। ‘आवारापन’ के पहले भाग में इमरान हाशमी ने अपने इंटेंस किरदार शिवम के ज़रिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। उस फिल्म को डायरेक्ट किया था मोहित सूरी ने और श्रेया सरन उनकी को-स्टार थीं। फिल्म की कहानी, संगीत और इमरान का अभिनय आज भी बॉलीवुड के यादगार पलों में शामिल है।

पिछले कुछ समय से इमरान हाशमी एक बार फिर एक्टिंग के शिखर की ओर लौटते दिख रहे हैं। आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके परफॉर्मेंस ने दर्शकों को फिर से यह यकीन दिला दिया है कि ‘सीरियल किसर’ की पहचान से आगे बढ़ चुके इमरान आज भी स्क्रीन पर गहराई और ग्रेविटी ला सकते हैं। इससे पहले वह ‘ग्राउंडी जीरो’ जैसी संजीदा फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।

18 साल बाद ‘आवारापन’ की विरासत को आगे ले जाने का फैसला एक जोखिम भरा कदम हो सकता है, लेकिन जिस अंदाज में ट्रेंड और सोशल मीडिया पर इसका स्वागत हुआ है, उससे साफ है कि फैंस अब भी इस कहानी से उतना ही प्यार करते हैं। इमरान हाशमी की एक बार फिर वही गहरी आंखें, दर्दभरी मुस्कान और एक्शन से लबरेज़ स्टाइल देखने को मिलेगा – और यही उम्मीद इस फिल्म को खास बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह