न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट के पीछे-पीछे विंबलडन देखने पहुंचीं अवनीत, फैंस ने लिए मजे, जानलेवा स्टंट करते सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने पिछले दिनों काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अवनीत की इंस्टाग्राम पर फोटो लाइक करने के बाद भारतीय क्रिकेटर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 2:48:13

2 News : विराट के पीछे-पीछे विंबलडन देखने पहुंचीं अवनीत, फैंस ने लिए मजे, जानलेवा स्टंट करते सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने पिछले दिनों काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अवनीत की इंस्टाग्राम पर फोटो लाइक करने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सफाई देनी पड़ी थी। उस वजह से अवनीत रातों-रात मशहूर हो गईं। अब अवनीत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह साल का तीसरा ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबडलन देखने लंदन पहुंच गईं, जहां विराट पहले से मौजूद थे। अवनीत ने विंबलडन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल को टैग करते हुए अपनी फोटो शेयर की हैं। अवनीत ने जैसे ही झलकियां दिखाईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई।

अवनीत ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “विंबलडन में एक दिन, मुझे यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, केवल एक ही विंबलडन है।” व्हाइट कलर के टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में एक्ट्रेस दिखीं जहां उन्होंने भी नोवाक जोकोविच को सपोर्ट किया। हाथों में ब्राउन पर्स लिए पोज दे रहीं अवनीत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वो भी 7 जुलाई को ही वहां मौजूद थीं, जब विराट और अनुष्का शर्मा वहां पहुंचे थे। अब लोगों ने उनकी तस्वीरों पर मजे लेने शुरू कर दिए। अवनीत की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, “विराट भाई का पीछा कर रही हो।” दूसरा लिखता है, “जहां विराट जी जाएंगे, वहां अवनीत भी जाएंगी फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे।”

तीसरे ने कमेंट किया, “विराट भाई का पीछा कर रही हो वहां अनुष्का भाभी हैं।” चौथे ने लिखा, “अब समझे भाई परेशान क्यों लग रहे, इसे देख लिया शायद।” बता दें आईपीएल 2025 के दौरान विराट के इंस्टाग्राम हैंडल से अवनीत की एक ऐसी फोटो लाइक हो गई, जो उनके फैन पेज अकाउंट से पोस्ट की गई थी। इसके बाद लोगों ने विराट को ट्रॉल करना शुरू कर दिया। बात बहुत ज्यादा बढ़ने पर विराट को सफाई में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखनी पड़ी। इसका फायदा अवनीत को हुआ। रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के साथ अपने करिअर की शुरुआत करने वालीं अवनीत की ब्रांड वैल्यू अचानक बढ़ गई। चुनिंदा फिल्मों में काम कर चुकीं अवनीत ने अपनी पोस्ट और एंडोर्समेंट के रेट्स बढ़ा दी।

यासेर देसाई ने मुंबई की बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर किया स्टंट, वीडियो वायरल

हाल ही में मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर यासेर देसाई पर मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में एक सनसनीखेज मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यासेर पर आरोप है कि उन्होंने 2 अन्य शख्स के साथ मिलकर मुंबई की बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक जानलेवा स्टंट किया, जिससे उनकी और दूसरों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला तब सामने आया जब वीडियो देखने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति अपनी कार रोककर सी लिंक की रेलिंग पर चढ़ गया और खतरनाक स्टंट किया, जबकि 2 अन्य लोग उसका वीडियो बना रहे थे। यह पूरी घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में कंफर्म हुआ कि आरोपी यासेर ही थे, जो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और स्टंट करने के बाद उसी गाड़ी से वहां से चले गए। कई यूजर्स ने यासेर पर एक्शन लेने के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की और पूछा कि सी-लिंक पर खड़े होने की इजाजत किसने दी?

इसके बाद बांद्रा पुलिस ने यासेर और 2 साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि यासेर कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज से सजा चुके हैं। उनके खाते में ‘दिल को करार आया’, ‘हुए बेचैन’, ‘आंखों में आंसू लेके’, ‘दिल मांग रहा है’, ‘पल्लो लटके’, ‘मखना’ जैसे कई हिट गाने हैं। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल जैसे 'जख्मी', 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'दिल संभल जा जरा' में अपनी आवाज दी है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक