न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अविका गौर ने की इंटीमेट सीन शूट करने पर बात, बताया ‘बालिका वधू’ में कैसे किया था पीरियड्स वाला एपिसोड

एक्ट्रेस अविका गौर ने बहुत कम उम्र में एक्टिंग का जौहर दिखा दिया था। अविका ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘बालिका वधू’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 11:10:49

अविका गौर ने की इंटीमेट सीन शूट करने पर बात, बताया ‘बालिका वधू’ में कैसे किया था पीरियड्स वाला एपिसोड

एक्ट्रेस अविका गौर ने बहुत कम उम्र में एक्टिंग का जौहर दिखा दिया था। अविका ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘बालिका वधू’ में छोटी ‘आनंदी’ का किरदार निभाया था। इसके बाद अविका हर घर में मशहूर हो गई थीं। दर्शकों को उनका अंदाज बहुत पसंद आया। उनकी मासूमियत और समझदारी ने सबका दिल जीत लिया। अब अविका 26 साल की हो गई हैं और फिल्मों और वेब सीरीज में काम करती दिखती हैं।

अविका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंटीमेट सीन शूट करने के एक्सपीरियंस पर बात की। अविका ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि जैसे लोग सोचते हैं, इंटीमेट सीन उससे काफी अलग होते हैं। असल में ये सीन काफी डल और बोरिंग होते हैं। अविका ने इंटीमेसी कॉर्डिनेटर कृष्णा भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इमरान हाशमी की सभी फिल्मों और उसके अलावा किए गए काम के चलते उन्हें इंटीमेट सीन के बारे में हर जानकारी होती है। कृष्णा सभी के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए एटमॉस्फियर सेट करती हैं।

अविका ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी इश्क’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इंटीमेट सीन शूट करते वक्त वे एक्टर्स के कंफर्ट का ख्याल रखते हैं। वे प्रो हैं, उनके सेट पर अगर शरम वाली फीलिंग है ना तो हमसे ज्यादा उनमें है। उनको बहुत शरम आ रही होती है, आधे से ज्यादा टाइम। शूट करते वक्त डायरेक्टर्स और क्रू बहुत अच्छे से कम्यूनिकेट करते हैं।

avika gor,actress avika gor,avika gor intimate scene,avika gor periods scene,balika vadhu serial,anandi,avika film,vikram bhatt,krishna bhatt

मेरी मां ने मुझे इस बारे में समझाया था : अविका गौर

अविका ने ‘बालिका वधू’ की शूटिंग के दौरान मासिक धर्म के बारे में जानने के बारे में बताया। अविका ने 12 साल की उम्र में ऐसे एपिसोड की शूटिंग की, जिसमें उनके किरदार (आनंदी) के पहली बार मासिक धर्म (पीरियड्स) शुरू होते हैं और तब वह माता-पिता के बजाय ससुरालवालों के साथ होती हैं। अविका ने बताया कि उस एपिसोड की शूटिंग से पहले डायरेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या मुझे पता है कि पीरियड्स क्या होते हैं।

मैंने उन्हें बताया कि मुझे पता है कि यह क्या होता है क्योंकि मेरी मां ने मुझे इस बारे में समझाया था। उस विशेष सीन के लिए मेरी मां ने मुझे समझाया था कि पीरियड्स क्या होते हैं। मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा यह सीन है इसलिए तुम्हें यह समझाना जरूरी है। यह असल जिंदगी में भी होगा, लेकिन ऐसा ही होता है।

इसलिए ‘बालिका वधू’ की बदौलत मैंने बहुत सी चीजें बहुत जल्दी सीख लीं और हर किसी को इसके बारे में ज्यादा जानकारी रखनी चाहिए। अविका ने कृष्णा भट्ट की फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में अपने करिअर की शुरुआत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क