न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अविका-मिलिंद की शो के सेट पर हुई शादी, सामने आईं झलकियां, सोनाक्षी की ‘जटाधारा’ मूवी का गाना रिलीज

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने आज मंगलवार (30 सितंबर) को अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। उनकी यह शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 8:15:21

2 News : अविका-मिलिंद की शो के सेट पर हुई शादी, सामने आईं झलकियां, सोनाक्षी की ‘जटाधारा’ मूवी का गाना रिलीज

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने आज मंगलवार (30 सितंबर) को अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। उनकी यह शादी कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हुई। इस जश्न में शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी, हिना खान व उनके पति रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर व उनके पति फहाद अहमद, रुबीना दिलैक व उनके पति अभिनव शुक्ला, सुदेश लहरी व उनकी पत्नी ममता लहरी, गुरमीत चौधरी व उनकी पत्नी देबीना, गीता फोगाट व उनके पति पवन, अभिषेक कुमार व उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय समेत कई टीवी सितारे और अविका-मिलिंद के परिजन भी नजर आए।

मिलिंद दूल्हा बनकर स्कूटी पर बारात लेकर पहुंचे। वे पीच कलर की शेरवानी, साफा और हैवी नेकलेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। घरवालों और दोस्तों के साथ उन्होंने जमकर डांस किया। अविका के मम्मी-पापा भी शादी में शामिल हुए। कपल ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए और सभी मेहमानों का अभिवादन किया। अविका ने लाल जोड़ा पहना था। रेड हैवी लहंगे के साथ उन्होंने ग्रीन कलर की हैवी जूलरी पहनी। अविका ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय ट्रेडिशनल लुक अपनाया। उन्होंने लहंगा के साथ ज्वेलरी भी पारंपरिक चुनी।

गले में कुंदन वर्क पर हैवी चोकर स्टाइल नेकलेस पहना जिसे ग्रीन स्टोन और पर्ल ड्रॉप्स पर बनाया गया है। वहीं, कानों में चांद बालियां कैरी की। सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की चूड़ियों ने खींचा। अविका ने डिजाइनर कलीरे के बजाय सोबर ग्रीन चूड़ी सेट पहनना पसंद किया जो लुक एन्हांस कर रहा था। रेड लहंगे के साथ अविका ने बिल्कुल वॉर्म और सेटल मेकअप चुना। उन्होंने आंखों को मिनिमल लुक देते हुए न्यूड लिपिस्टिक लगाई है। ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्टर समर्थ जुरेल भी शादी में शामिल हुए।

अविका के हाथों में मेहंदी सेलिब्रिटी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई। अविका (28) और मिलिंद (34) के बीच उम्र में 6 साल का अंतर है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब अविका 23 साल की थीं। इससे पहले अविका और मिलिंद की हल्दी और मेहंदी की रस्में भी सेट पर ही हुईं। शादी से कुछ दिन पहले ये कपल सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने भी गया था। बता दें कि रियलिटी शो में शामिल होने से पहले ही दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। अविका ने पहले एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था कि जब वे पहली बार मिलीं तो मिलिंद ने उन्हें फ्रेंडजोन कर दिया था। दोनों ने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप भी निभाई और सभी के तानों के बावजूद इसे सफल बनाया।

‘जटाधारा’ के गाने ‘धन पिशाची’ में दिखा सोनाक्षी का स्पेशल अवतार

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का पहला गाना आज मंगलवार (30 सितंबर) को दुर्गा पूजा के मौके पर 'धन पिशाची' रिलीज हो गया है। गाने में सोनाक्षी धन की रक्षा करने वाली एक पिशाचिनी के रूप में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी का उग्र अवतार नजर आ रहा है। उनके भाव, बॉडी लैंग्वेज और डांस मूव्स गाने को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। गाने को मधुबंती बागची ने आवाज दी है और समीरा कोप्पिकर ने कंपोज किया है। समीरा ने कहा कि यह एक अनूठा और आनंदमय अनुभव था।

'दिव्य स्त्री ऊर्जा' को व्यक्त करना, खासकर 'धन पिशाची' के लिए एक तांडव गीत के रूप में, यह मेरे लिए बेहद खास रहा। यह चुनौतीपूर्ण तो था, लेकिन बेहद संतोषजनक भी था। दिव्य आत्मा को संगीत के माध्यम से जीवंत करना, इसके लिए थोड़ा शोध करना और अपनी सीमाओं को पार करना जरूरी था। मुझे यह प्रक्रिया बहुत पसंद आई। इस गाने से पहले फिल्म की एक धुन भी रिलीज की गई थी। इसे सोल ऑफ जटाधारा कहा जा रहा है। निर्माता वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने इसे रिलीज किया था। 'सोल ऑफ जटाधारा' दर्शकों को ‘जटाधारा’ की दुनिया में ले जाता है।

‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोढ़कर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे सितारे भी हैं। इसके निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण हैं। इसे जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड