न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अविका-मिलिंद ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की झलक, भांजे की शादी के लिए दिल्ली निकले सनी ने लिखा…

‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। उनकी जल्द ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 11:52:55

2 News : अविका-मिलिंद ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की झलक, भांजे की शादी के लिए दिल्ली निकले सनी ने लिखा…

‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। उनकी जल्द ही मिलिंद चंदवानी के साथ शादी होने जा रही है। अविका और मिलिंद कलर्स टीवी के रियलिटी कपल शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। शादी 30 सितंबर को शो के दौरान ही होगी। कपल शादी की रस्मों में बिजी हैं। अविका ने मिलिंद के साथ अपनी मेहंदी सेरेमनी की एक झलक शेयर की, जो सबका ध्यान खींच रही है। अविका के हाथों में बॉलीवुड की सबसे महंगी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने हिना लगाई, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मिलिंद ने बताया कि कैसे अविका ने मेहंदी की रस्म के दौरान न सिर्फ अपनी हथेली पर उनका नाम लिखवाया, बल्कि अपने ससुराल वालों के नाम भी लिखे। जहां एक हाथ पर उनके ससुरालवालों के नाम थे, वहीं, दूसरी हथेली पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखवाए। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों ने अविका के लिए तालियां बजाईं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की। दोनों अपने मल्टीकलर देसी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

मिलिंद ने जहां अपने मेहंदी लुक को क्लासी रखा तो वहीं अविका ने ग्लैमरस लुक अपनाया। कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इससे पहले हल्दी सेरेमनी की फोटो और वीडियो भी सामने आए थे, जिन्हें देख फैंस खुशी से फूले नहीं समाए। उल्लेखनीय है कि पति पत्नी और पंगा को सोनाली बेंद्रे व मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। इसमें अविका-मिलिंद के अलावा और भी सेलेब कपल्स नजर आ रहे हैं।

avika gaur,actress avika gaur,milind chandwani,avika milind,mehndi ceremony,avika milind marriage,colors tv,pati patni aur panga,sunny deol,actor sunny deol,sunny video,sunny marriage

सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया वीडियो, गाड़ी चलाते दिखे एक्टर

मशहूर अभिनेता सनी देओल ने रविवार (28 सितंबर) को अपने प्रशंसकों के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कार ड्राइव कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं निकला गड्डी लेके, अगला पड़ाव दिल्ली।” यह कैप्शन उनकी फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' के गाने से प्रेरित है। वीडियो में सनी दिल्ली यात्रा के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं, “दिल्ली जा रहे हैं, शादी में। वहां पर सब आए हुए हैं।”

सनी के भांजे की शादी है। इस दौरान सनी को हाफ स्लीव शर्ट और शॉर्ट में देखा गया। उन्होंने चश्मा लगाया था और कैप भी पहनी थी। पूरे लुक में वो कूल और हैंडसम लग रहे थे। शादी में सनी के पेरेंट्स भी पहुंचने वाले हैं। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' है। निर्माताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज डेट के साथ बताया कि सनी की टीम एक बार फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार है। एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म में सनी के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे नजर आएंगे।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है, जबकि 1997 की ‘बॉर्डर’ फिल्म 1971 के लोंगेवाला युद्ध पर थी। 'बॉर्डर 2' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ जे.पी. फिल्म्स प्रस्तुत करेगा। फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी की पिछली फिल्म ‘जाट’ इसी साल रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह