न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने पैपराजी-मीडियाकर्मियों को इसलिए कहा थैंक्यू, दीपिका-सिद्धांत की फिल्म ‘गहराइयां’ का टीजर जारी

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 12:30:25

अनुष्का ने पैपराजी-मीडियाकर्मियों को इसलिए कहा थैंक्यू, दीपिका-सिद्धांत की फिल्म ‘गहराइयां’ का टीजर जारी

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान पैपराजी भी वहां मौजूद थे। ऐसे में कोहली ने पैपराजी और मीडियाकर्मियों से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनकी बेटी को कैमरों में कैद ना करें। तब पैपराजी ने कैमरे बंद कर दिए। उन्होंने वामिका के वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर नहीं किया। अनुष्का इससे काफी खुश हैं। अनुष्का ने बिटिया की प्राईवेसी मेंटेन रखने के लिए पैपराजी और मीडियाकर्मियों को एक नोट शेयर करके थैंक्यू कहा है। अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा-वामिका के फोटो और वीडियो पब्लिश ना करने के लिए हम इंडियन पैपराजी और मीडिया के लोगों के शुक्रगुजार हैं।

पैरेंट्स के तौर पर हमारी रिक्वेस्ट है कि जिन्होंने फोटो और वीडियो लिए हैं वो हमें आगे भी सपोर्ट करेंगे। हम अपनी बेटी के लिए प्राईवेसी चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर स्वतंत्र तरीके से अपनी जिंदगी जीने का मौका देने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। जब वो बड़ी होगी, तब हम उसे नहीं रोकेंगे। फैन क्लब और उन सभी लोगों को थैंक्यू, जिन्होंने फोटो पोस्ट नहीं की हैं। यह आपकी तरफ से बहुत काइंड और मैच्योर बिहेवियर था। गौरतलब है कि वामिका 11 जनवरी को एक साल की हो जाएगी।

anushka sharma,virat kohli,vamika,deepika padukone,gehraiyaan movie,bollywood news in hindi

25 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी गहराइयां फिल्म

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गहराइयां' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीजर शेयर किया। टीजर में यह भी बताया गया है कि शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "मेरे दिल का एक टुकड़ा।" सिद्धांत ने भी टीजर शेयर कर इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "कहते हैं कि आप जिस चीज से प्यार करते हैं, उसमें आप खुद के टुकड़े छोड़ देते हैं। शायद तुम मेरा दिल यहां पाओगे। 'गहराइयां' का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जनवरी को होगा।" फिल्म में अनन्या पांडे, धैर्य करवा, रजत कपूर और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिका है। इसे करण जौहर ने को-प्रोड्यूस किया है।

दीपिका ने रविवार को सेट की कुछ फोटो शेयर कर लिखा था, "हां... थोड़ा लेट हो गया है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है... कभी-कभी, आप किसी चीज का जितना अधिक इंतजार करते हैं, उसके आने पर आप उसकी उतनी ही अधिक सराहना करते हैं। उम्मीद है, यहां भी यही सच है। मुझे उस अवसर का हिस्सा बनने का मौका मिला, जो मुझे लगता है कि वास्तव में जादुई था। और मेरे दिल में प्यार और अत्यधिक कृतज्ञता के साथ मैं आप सभी के साथ अपने प्यार के लेबर को शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती... कल घोषणा के लिए बने रहें।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो