न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अतरंगी रे’ का गाना रिलीज, रणवीर ने ‘83’ का पोस्टर शेयर कर बताई यह बात, कोरियोग्राफर शिवा शंकर का निधन

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तब से ही फैंस की उत्सुकता देखते ही बन रही है। लव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 1:49:07

‘अतरंगी रे’ का गाना रिलीज, रणवीर ने ‘83’ का पोस्टर शेयर कर बताई यह बात, कोरियोग्राफर शिवा शंकर का निधन

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तब से ही फैंस की उत्सुकता देखते ही बन रही है। लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म में प्यार को लेकर सारा का कंफ्यूजन साफ दिख रहा है। आज सोमवार को फिल्म का एक ट्रैक चका-चक रिलीज किया गया। इस डांसिंग सोंग में सारा के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। नियॉन ग्रीन साड़ी और पिंक ब्लाउज में सारा जंच रही हैं। गाने में सारा अपने पति धनुष की सगाई में डांस कर रही हैं।

गाने की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जहां सारा कहती हैं कि मैं देश की पहली ऐसी बीवी होऊंगी, जो अपने पति के सगाई में नाचेगी। गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी खनकती आवाज से सजाया है। म्यूजिक एआर रहमान तथा लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। कोरियोग्राफर विजय गांगुली हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में सारा बिहार की रहने वाली हैं और धनुष के साथ उनकी जबरदस्ती शादी करा दी जाती है। बिहार में इसे पकड़उवआ विवाह कहते हैं। हालांकि सारा किसी और से प्यार करती हैं।

रणवीर ने कपिल देव से जुड़ी एक खास बात का किया खुलासा

एक्टर रणवीर सिंह आगामी फिल्म ‘83’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब ट्रेलर रिलीज के ठीक एक दिन पहले नया पोस्टर जारी कर रणवीर ने पहले वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव से जुड़ी एक खास बात का खुलासा किया है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्टर शेयर किया। इसमें रणवीर, कपिल के अवतार में नजर आ रहे हैं। मुख्य आकर्षण रणवीर का किरदार है, बाकी साथी खिलाड़ी भी दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी पोस्टर शेयर किया है।

दीपिका फिल्म में कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘बचपन मे मेरी मम्मा मुझसे सिर्फ एक ही चीज कहती आई है-बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ लक नहीं, बस जीत के आना।’ ये बात कपिल की वर्ल्ड कप के दौरान की यादें हैं। पोस्टर में 1983 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों का किरदार निभाने वाले हार्डी संधू, ताहिर भसीन, एमी विर्क, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, धैर्य करवा, जतिन सरना भी हैं। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

atrangi re movie,83 movie,shiva shankar,sara ali khan,ranveer singh,sonu sood,bollywood news in hindi

कोविड-19 से ग्रस्त थे शिवा शंकर, सोनू सूद ने बढ़ाया था मदद के लिए हाथ

मनोरंजन जगत के लिए बुरी खबर है। कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का रविवार रात कोविड-19 से निधन हो गया। वे 72 साल के थे और कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शिवा और उनके बड़े बेटे दोनों ही कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। शिवा के निधन से दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। शिवा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। शिवा के पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आने के बाद एक्टर सोनू सूद हाल ही में उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

आर्थिक तंगी के कारण शिवा का परिवार बेहतर इलाज नहीं करा पा रहा था। मशहूर फिल्म निर्देशक एस.एस. राजमौली और सोनू सूद सहित कई चर्चित हस्तियों ने शिवा शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोनू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शिवा शंकर मास्टर जी के निधन के बारे में सुनकर दिल पूरी तरह टूट गया है। हमने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान ने कुछ और ही सोच रखा था। आप हमेशा याद आएंगे मास्टरजी भगवान उनके परिवार को शांति दे। सिनेमा आपको हमेशा याद करेगा सर।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो