न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जवान’ फेम एटली को उनकी पत्नी ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस दिग्गज ने मुंबई में खोला पहला रेस्टोरेंट

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर एटली आज रविवार (21 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 39 साल के हो गए। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 8:59:19

2 News : ‘जवान’ फेम एटली को उनकी पत्नी ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस दिग्गज ने मुंबई में खोला पहला रेस्टोरेंट

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर एटली आज रविवार (21 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 39 साल के हो गए। इस मौके पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एटली की पत्नी कृष्णा प्रिया ने भी उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। प्रिया ने एटली और बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे दिल की धड़कन, मेरी शांति, मेरी ताकत और मेरी दुनिया एटली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज भी मुझे यह सच नहीं लगता कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं जो आपको अपना कह सकती हूं।

आपने मेरी जिंदगी को प्यार, मुस्कान और हमारे प्यारे बेटे से भर दिया है। आप एक बेहतरीन पति और अद्भुत पिता के रूप में देखकर मेरा दिल गर्व और खुशी से झूम उठता है। शब्दों में इस भावना को व्यक्त करना असंभव है। मीर और मैं तुम्हें बेपनाह प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक, एटली! भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखें।” बता दें एटली और प्रिया की शादी 9 नवंबर 2014 को हुई थी। उनका एक बेटा मीर है। इससे पहले ‘पुष्पा’ फेम सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एटली की एक यादगार फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे निर्देशक एटली गारू को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

आपकी जिंदगी खुशियों, प्यार और समृद्धि से हमेशा भरी रहे। आप पर ढेर सारी खुशियां बरसें। आपके द्वारा रचे जा रहे सिनेमाई जादू को देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।” गौरतलब है कि एटली ने निर्माता एस शंकर के असिस्टेंट के रूप में अपना करिअर शुरू किया था। साल 2013 में फिल्म ‘राजा रानी’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। एटली को ‘थेरी’, ‘मर्सल’ और ‘बिगिल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2023 में एटली ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा। पिछले महीने इसके लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड देने की घोषणा की गई थी।

बिजनेस की दुनिया में पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं संजय दत्त

संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। वे 40 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। संजू बाबा के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने मुश्किलों का डटकर सामना किया और हर बार वापसी करने में सफल रहे। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हुई थी, जिसमें लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ थे।

इस बीच संजय किसी और कारण से लाइमलाइट में हैं। उन्होंने शनिवार (20 सितंबर) को मुंबई में अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। उन्होंने इसका नाम 'सोलेयर रेस्टोरेंट' रखा है। संजय बिजनेस की दुनिया में पहली बार कदम रखकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पार्टी में संजय ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ ग्रैंड एंट्री की। इस दौरान कपल का स्टाइलिश लुक सबका ध्यान खींच रहा था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजय ब्लैक टी शर्ट के साथ लेदर की डिजाइनर जैकेट में नजर आए।

मान्यता ने शॉर्ट अटायर में हल्के मेकअप के साथ लॉन्ग हील्स पहनी थी। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह