न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी जॉन को ग्रैंड स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी में एटली, भारत में 3000 सिनेमा स्क्रीन्स पर होगा राज

वरुण धवन की अपकमिंग रिलीज ‘बेबी जॉन’ को लेकर एक खास और बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ना सिर्फ खास तैयारी कर रहे हैं बल्कि इस फिल्म को ग्रैंड स्केल पर रिलीज किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 7:53:19

बेबी जॉन को ग्रैंड स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी में एटली, भारत में 3000 सिनेमा स्क्रीन्स पर होगा राज

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। जिसके मेकर्स काफी ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। वरुण धवन की अपकमिंग रिलीज ‘बेबी जॉन’ को लेकर एक खास और बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ना सिर्फ खास तैयारी कर रहे हैं बल्कि इस फिल्म को ग्रैंड स्केल पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ का राज खत्म कर सकती है।

दरअसल ‘बेबी जॉन’ को लेकर कई अहम चीजें सामने आई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और एटली कुमार की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को भारत में 3000 सिनेमा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

पिंकविला से बातचीत में प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने बताया कि फिल्म को पूरे भारत में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का रिलीज साइज 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम-2’ के जैसा ही होगा। ‘दृश्यम-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।

बेबी जॉन के रिलीज साइज को ग्रैंड माना जा रहा है लेकिन फिल्म को फायदा इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इसे शो कितने हासिल हो पाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 कमाल कर रही है तो वहीं नई रिलीज की कतार में वनवास और मुफासा भी तैयार हैं।

हालांकि फिल्म के कंटेंट को लेकर मेकर्स काफी भरोसे में हैं और इसके कामयाब होने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं। वरुण धवन और एटली कुमार ने कहा हम फिल्म के आउटपुट से काफी खुश हैं।

एटली के मुताबिक फिल्म में कई शॉट्स ऐसे हैं जो दर्शकों को गूज बंप्स देने में कामयाब होंगे। वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को भारत में थिएटर पर रिलीज होने जा रही है।

बेबी बॉन की स्टारकास्ट की बात करें तो वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, वामिका गाबी और कीर्थि सुरेश के साथ जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा स्क्रीन पर दिखाई देंगे। वहीं सलमान खान के कैमियो की खबर से इस फिल्म को अच्छा खासा बज भी मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले कई अहम बातें सामने आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार