न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एटली सहित इन सितारों ने शाहरुख को ऐसे दी बधाई, नेशनल अवार्ड मिलने पर विक्रांत ने दी यह रिएक्शन

शुक्रवार (1 अगस्त) को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान किया गया। सुपरस्टार शाहरुख खान को 33 साल के करिअर में पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 1:31:52

2 News : एटली सहित इन सितारों ने शाहरुख को ऐसे दी बधाई, नेशनल अवार्ड मिलने पर विक्रांत ने दी यह रिएक्शन

शुक्रवार (1 अगस्त) को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान किया गया। सुपरस्टार शाहरुख खान को 33 साल के करिअर में पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया। शाहरुख को ये अवार्ड उनकी साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला है। अब फिल्म के डायरेक्टर एटली ने शाहरुख को बधाई दी है। एटली ने एक प्यारा सा नोट लिखा। एटली ने इंस्टाग्राम पर ‘जवान’ के सेट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ एटली ने लिखा, “खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं शाहरुख सर। मुझे बेहद खुशी है कि आपको हमारी फिल्म ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। आपकी जर्नी का हिस्सा बनकर काफी भावुक और प्रेरणादायक महसूस कर रहा हूं।

मुझ पर भरोसा करने और ये फिल्म देने के लिए धन्यवाद। सर, ये आपके लिए मेरा पहला लव लेटर है, आगे बहुत कुछ आना बाकी है। ये मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक है; शाहरुख सर आपके आस-पास रहना ही एक आशीर्वाद की तरह है। एक फैनबॉय के तौर पर, आपके साथ काम करना, फिल्म बनाना और उससे एसआरके के मास मोड में दिखाना, सर ये भगवान का आशीर्वाद है।” इसी पोस्ट में एटली ने सिंगर शिल्पा राव को ‘चलया’ गाने के लिए नेशनल अवार्ड जीतने पर बधाई दी।

बता दें अवार्ड की घोषणा के तुरंत बाद शाहरुख ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस, डायरेक्टर्स और परिवार को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। ‘किंग खान’ के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए 7 बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके संगीतकार एआर रहमान ने लिखा, “लीजेंड बधाई।” एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने शाहरुख के एक फैन पेज X पर एक पोस्ट पर रिएक्ट किया। रिद्धि ने लिखा, “सबसे अच्छी खबर। बेहतरीन फिल्म। अपने ‘जवान’ बेटे की यह नकली मां असली खुशी से फूली नहीं समा रही है। शाहरुख आपको और एटली सर और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई, ढेर सारा प्यार!!!”

उल्लेखनीय है कि रिद्धि ने ‘जवान’ में शाहरुख की मुंह बोली मां का किरदार निभाया था। शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं काजोल ने उन समेत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और डायरेक्टर करण जौहर को बधाई दी। रानी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और करण की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म और ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता है। काजोल ने करण के लिए लिखा, “मनोरंजन में हर जगह आपका नाम लिखा है! बधाई।” फिर शाहरुख के लिए लिखा, “आपकी बड़ी जीत के लिए बधाई।” बाद में रानी के लिए लिखा, “आपकी परफॉर्मेंस पूरी तरह से जोश और दिल से थी। जीत के लिए बधाई।”

विक्रांत मैसी ने कहा, अगर मैं ऐसा कहूं तो 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया है

एक्टर विक्रांत मैसी को भी शाहरुख के साथ बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है। विक्रांत को यह पुरस्कार उनकी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए दिया गया। विक्रांत अवार्ड मिलने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे। विक्रांत ने कहा कि मैं माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, NFDC और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी सम्मानित निर्णायक मंडल सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरी एक्टिंग को इस सम्मान के योग्य समझा।

मैं विधु विनोद चोपड़ा को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। अगर मैं ऐसा कहूं तो 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया है। मैं दर्शकों को मेरी एक्टिंग को सम्मान देने और इतने प्यार से इस फिल्म की सिफारिश करने के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला नेशनल अवार्ड शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

'12वीं फेल' की बात करें तो इसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे संघर्ष करते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शंकर, अनंत जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी के अहम रोल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी