भारतीय क्रिकेट टीम काफी समय से इंग्लैंड में है। उसने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि लंबा ब्रेक होने से बीसीसीआई ने भारतीय टीम को तीन सप्ताह की छुट्टी दे दी।
इस दौरान अधिकतर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ एंजॉय करते नजर आए। भारतीय कप्तान विराट कोहली जहां अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, वहीं फिल्मी सितारे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल के साथ दिखीं। अथिया का भाई अहान भी वहां मौजूद हैं।














