न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : घर आने पर अथिया-राहुल की बेटी का हुआ जोरदार स्वागत, RR-CSK मैच से पहले परफॉर्म करेंगी यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आ चुकी है। अथिया ने 24 मार्च को नन्हीं परी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 7:27:01

2 News : घर आने पर अथिया-राहुल की बेटी का हुआ जोरदार स्वागत, RR-CSK मैच से पहले परफॉर्म करेंगी यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आ चुकी है। अथिया ने 24 मार्च को नन्हीं परी को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह खुशखबरी दी थी। यह सूचना मिलते ही कपल के चाहने वालों और सेलेब्स ने बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी थी। अब अथिया ने इंस्टा स्टोरी पर बिटिया के घर पर स्वागत की झलक दिखाई है। यह फोटो कुछ ही देर में जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई। अथिया ने जो फोटो साझा की है वो घर की है। पूजा की थाल रखी हुई है जिसमें कुमकुम और अक्षत रखा हुआ है।

दूसरी थाली में गुलाबी फूल रखे हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए अथिया ने ऊपर 'ओम' लिखा। हालांकि अथिया ने कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे है यह मौका नन्हीं-मुन्नी के घर लौटने पर किए गए ग्रैंड वेलकम का है। उल्लेखनीय है कि अथिया और राहुल ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज फोटो शेयर करके दी थी। इस तस्वीर में लिखा था, “24 मार्च को हम लोगों के प्यारी सी बेटी आई। अथिया और राहुल।” इसके साथ ही एंजल वाली एक पिक भी शेयर की थी।

जिस दिन राहुल पिता बने उस दिन उनकी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल-18 में पहला मैच था। राहुल मैच खेलने के बजाय अपनी पत्नी के पास मुंबई पहुंच गए थे। कपल ने पिछले साल नवंबर में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। तब उन्होंने लिखा था, “हमारी ब्यूटीफुल ब्लेसिंग आने वाली है 2025 में।” उन्होंने डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया था लेकिन अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया था कि बेबी अप्रैल में आने वाला है। वैसे अथिया के घर खुशियों की बरसात मार्च में ही हो गई।

अथिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई दफा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीरें शेयर की थीं। कुछ दिन पहले अथिया ने मैटरनिटी फोटोशूट की झलक दिखाई थी। अथिया और राहुल की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

athiya shetty,actress athiya shetty,kl rahul,cricketer kl rahul,athiya rahul,athiiya daughter,sara ali khan,actress sara ali khan,ipl 18,rajasthan royals,chennai super kings,guwahati

सारा अली खान 30 मार्च को गुवाहाटी में दर्शकों के सामने देंगी प्रस्तुति

आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो चुका है। इस लोकप्रिय सुपरहिट टी20 टूर्नामेंट से शुरू से ही बॉलीवुड का रिश्ता भी रहा है। कई फिल्म स्टार्स फ्रेंचाइजियों के मालिक हैं तो कई सेलेब्स भी अपनी-अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करते दिखते हैं। अब खबर है कि 30 मार्च को मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान गुवाहाटी में लाइव परफॉर्म करने वाली हैं। उस दिन वहां के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला जाएगा।

यह राजस्थान का जयपुर के साथ दूसरा होम ग्राउंड है। मैच रात 7.30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन मुकाबले से सारा ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने पहुंचेंगी। आईपीएल के पिछले सीजनों में सिर्फ एक ओपनिंग सेरेमनी होती थी, लेकिन BCCI इस बार सभी 13 मेजबान शहरों में उद्घाटन समारोह का आयोजन करवा रहा है। आईपीएल का पहला मैच RCB और KKR के बीच खेला गया था। उस मैच से पहले श्रेया घोषा, करन औजला और दिशा पाटनी ने शानदार प्रस्तुति दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी