न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जल्द ही मां बनने जा रहीं अथिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, नोरा ने कार्तिक को लेकर ली चुटकी, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 8:48:18

2 News : जल्द ही मां बनने जा रहीं अथिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, नोरा ने कार्तिक को लेकर ली चुटकी, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा था कि वो इसी साल अप्रैल में नाति या फिर नातिन से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब डिलीवरी से पहले अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों में अथिया और राहुल एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे। अथिया ने इंस्टाग्राम पर 'ओह बेबी' कैप्शन के साथ ये तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें अथिया बॉडीकॉन लाइट कलर की टाइट ड्रेस पहनी हुई हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक फोटो में अथिया काउच पर बैठी हैं तो वहीं राहुल उनके पैर पर सिर रखकर उन्हें निहार रहे हैं। इसके अलावा अथिया ने राहुल संग कोजी मोमेंट्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए। अथिया ने लूज जींस और साथ में व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहनी है। अथिया ने टमी के पास के सारे बटन खोले और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। ये फोटो सामने आते ही फैंस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं। वे भी बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राहुल ने हाल ही चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। राहुल ने बल्ले के साथ तो कमाल किया ही, इसके अलावा वे विकेटकीपर के रूप में भी हिट रहे। अब राहुल जल्द ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी मिलेगी। वे पिछले साल लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम के कप्तान थे। बता दें अथिया और राहुल की शादी 23 जनवरी, 2023 को हुई थी। अथिया ने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

जयपुर में आईफा अवार्ड के दौरान नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन का हुआ सामना

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। उन पर लड़कियां फिदा हैं। हर कोई उनके साथ शादी करना चाहता है। उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कयास लगाए जाते रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही ने भी इस बारे में कमेंट किया जो खूब सुर्खियों में है। जयपुर में हुए इंटरनेशनल इंडिया फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स के दौरान कार्तिक और नोरा का सामना हुआ। उस वक्त फिल्ममेकर करण जौहर भी वहां मौजूद थे।

इस मौके की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इवेंट के दौरान करण और कार्तिक स्टेज से सीढ़ियां उतरते हुए दर्शक दीर्घा में सबसे आगे बैठीं नोरा के पास पहुंचे। करण ने इस दौरान नोरा से पूछा, "क्या तुम फर्स्ट क्लास टिकट पर लंदन जाओगी?” इस पर नोरा ने जवाब दिया, “क्या मुझे आपके साथ जाना है?” जवाब में करण ने स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं कार्तिक के बारे में बात कर रहा हूं।” कार्तिक ने बातचीत को आगे बढाते हुए कहा कि नोरा ना उनके साथ और ना ही करण के साथ लंदन जाएंगी, बल्कि उनकी ट्रिप पूरी तरह स्पोंसर्ड होगी।

करण ने इस दौरान नोरा से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बीती रात ही उन्हें बता चुकी हैं कि वह सिंगल हैं। तब नोरा ने कार्तिक से पूछा, “कोई है इस इंडस्ट्री में, जिसको आपने डेट नहीं किया।” यह सुन करण और वहां मौजूद बाकी लोग कार्तिक की ओर देखकर उनकी हूटिंग करने लगे। कार्तिक ने सहमते हुए कहा, “अरे वह बस सवाल पूछ रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड