अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल रिलेशनशिप की खबरों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्टों के अनुसार दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वे अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। अथिया और राहुल ने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है।
इससे फैंस को लग रहा है कि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। दरअसल दोनों ने एक कॉमन फ्रेंड के साथ अपनी-अपनी फोटो शेयर की है। अथिया व राहुल के साथ नजर आ रही ये महिला सोनाली फैबियानी हैं। सोनाली एक एनजीओ अल्ट्री : गिफ्ट्स दैट मैटर की संस्थापक हैं। बुधवार को अथिया ने राहुल के साथ कुछ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।














