न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Good News : अथिया-राहुल के घर आईं नन्हीं परी, अक्षय के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो गया है। उन्होंने नन्हीं परी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 11:31:02

2 Good News : अथिया-राहुल के घर आईं नन्हीं परी, अक्षय के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो गया है। उन्होंने नन्हीं परी का स्वागत किया। अथिया मां बन गई हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ बच्ची के आने की खुशखबरी शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्टर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारी एक बेटी हुई है। 24.03.2025। अथिया और राहुल।” अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट पर ब्लैक हार्ट और इविल आई इमोजी के साथ कमेंट किया ताकि नन्ही बच्ची को नजर नहीं लगे।

अथिया के भाई एक्टर अहान शेट्टी ने भी दिल और बुरी नजर वाली इमोजी साझा कर खुशी जताई। इस बीच राहुल, अथिया और अपनी बच्ची से मिलने मुंबई पहुंचे। ऐसे में राहुल सोमवार (24 मार्च) को आईपीएल-18 में अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच नहीं खेल पाए। विशाखापट्टनम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 1 विकेट से जीत दर्ज की। फैंस के साथ सेलेब्स भी अथिया और राहुल को पेरेंट्स बनने पर खूब बधाई दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी ने कपल की पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। कियारा भी प्रेग्नेंट हैं। कृति सेनन ने कमेंट किया, “ओएमजी!!! आप दोनों को बधाई।” पिछले साल जहीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंधीं सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, "ओएमजी येय्य्य्य!!!!आप दोनों को बधाई!! एक छोटी सी बेबी को पाकर बहुत-बहुत लकी हो।” टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर, इलियाना डिक्रूज, परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा सहित कई दिग्गजों ने भी बच्ची पर भरपूर प्यार लुटाया है। अथिया ने हाल ही टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बेबी बंप दिखाते हुए खुशी जाहिर की थी। राहुल भी भारतीय टीम के सदस्य थे। गौरतलब है कि अथिया व राहुल ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2023 में शादी की थी।

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के साथ दी खुशखबरी

इस बीच ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी किलकारी गूंजी है। दूसरी बार मां बनी एमी ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह गुडन्यूज दी। एमी ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय। इसके साथ ही उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा किया। उसका नाम 'ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक' रखा है। शेयर की गई 3 तस्वीरों में से पहली तस्वीर में वह पति के साथ और दूसरी व तीसरी तस्वीर में बेटे को दुलारती नजर आईं।

ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक और एमी का ये पहला बच्चा है। एमी के 6 साल के बेटे एंड्रियास जैक्स के पिता होटल बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ हैं। साल 2019 में सगाई के आठ महीने बाद एमी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। एमी की मुलाकात साल 2022 में वेस्टविक से हुई। पिछले साल अगस्त में दोनों ने शादी कर ली। एमी बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं। वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आई थीं। इसके अलावा एमी ने 'तूतक तूतक तूतिया', 'क्रैक', '2.0', 'एक दीवाना' जैसी फिल्मों में भी दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी