न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पालतू डॉग को खोकर बेहद दुखी हैं अथिया और अहान, इन्होंने तलाक के बाद मिटाई प्यार की ये निशानी भी

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अभिनेता अहान शेट्टी और उनकी बहन अथिया शेट्टी अपने पालतू डॉग ‘ब्रॉडी’ के खोने से दुखी हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 2:42:08

2 News : पालतू डॉग को खोकर बेहद दुखी हैं अथिया और अहान, इन्होंने तलाक के बाद मिटाई प्यार की ये निशानी भी

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अभिनेता अहान शेट्टी और उनकी बहन अथिया शेट्टी अपने पालतू डॉग ‘ब्रॉडी’ के खोने से दुखी हैं। उन्होंने इस पर शोक जताया है। अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह ‘ब्रॉडी’ और भाई अहान के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की अपने प्यारे दोस्त के साथ खेलते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें और क्लिप भी पोस्ट की हैं। अथिया ने लिखा, “मेरे भाई..मैं तुम्हारे बिना जीवन और घर की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमारे बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा होने के लिए धन्यवाद। शांति से आराम करो मेरे लाडू राम।”

अहान के लिए भी यह मुश्किल भरी घड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘ब्रॉडी’ के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसे उन्होंने अपना भाई, सुरक्षित स्थान और दिल कहा। अहान ने लिखा, “तुम मेरे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण, परिवर्तनकारी वर्षों में मेरे साथ रहे हो। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। तुम एक साथी से बढ़कर थे...तुम मेरे भाई थे, मेरी सुरक्षित जगह थे, मेरा दिल थे। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा, ‘ब्रॉडी’। तुम्हें बहुत प्यार किया गया। तुम्हें बहुत प्यार किया जाता है। हर चीज के लिए शुक्रिया। शांति से आराम करो, मेरे सुंदर लड़के। जब तक हम फिर से नहीं मिलते।”

अहान की पोस्ट को उनके पिता सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा, “ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे प्यारे बच्चे।” बता दें अथिया ने इसी साल मार्च में बेटी को जन्म दिया है। उनकी शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है। अहान की बात करें तो उनकी पहली फिल्म तड़प थी, जो फ्लॉप रही थी। वे अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें 'केसरी वीर' फिल्म में देखा गया, जो 23 मई को रिलीज हुई। इसमें सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आए। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी।

सामंथा रुथ प्रभु ने गर्दन से हटवाया टैटू, नागा चैतन्य के साथ पहली फिल्म की थी निशानी

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने सबसे पहले साल 2010 में आई फिल्म ‘ये माया चेसवे’ (YMC) में साथ काम किया था। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ती गई और साल 2017 में दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। हालांकि साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। नागा ने पिछले साल के अंत में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। दूसरी ओर सामंथा का नाम ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरु से जुड़ रहा है।

सामंथा ने नागा संग रिलेशनशिप के दौरान अपने प्यार के नाम से तीन टैटू बनाए थे। इनमें से सबसे बड़ा टैटू गर्दन पर बना YMC टैटू था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सामंथा ने यह टैटू हटवा दिया है। सामंथा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक बैकलेस बरगंडी आउटफिट पहने हुए हैं। वीडियो में वह एक ट्रांसपेरेंट शीशे पर ‘कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है’ लिख रही हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि उनकी गर्दन पर YMC टैटू अब दिखाई नहीं दे रहा है।

बता दें सामंथा फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ कथित रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। हाल की रिपोर्टों में यहां तक कहा गया कि सामंथा और राज एक साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि वे एक फ्लैट की तलाश कर रहे हैं। राज ने साल 2022 में अपनी पत्नी श्यामली से आधिकारिक रूप से तलाक लिया और ‘सिटाडेल हनी बनी’ के दौरान सामंथा से प्यार कर बैठे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज