न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के दावे को बताया गलत, शादी के सवाल पर विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह 15 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इसमें विवाद भी उठते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 12:34:46

असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के दावे को बताया गलत, शादी के सवाल पर विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह 15 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इसमें विवाद भी उठते रहे हैं। इन दिनों करीब एक साल पहले शो छोड़ चुके शैलेश लोढ़ा और प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच विवाद जारी है। शैलेश शो में तारक मेहता का किरदार निभाते थे। शैलेश ने असित के खिलाफ केस फाइल किया था, जिसे वो जीत गए हैं। अब असित ने रिएक्ट करते हुए शैलेश के दावों को गलत करार दिया है।

असित ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि केस जीतने का दावा करना गलत है। शैलेश गलत तरीके से ये बात बता रहे हैं। कोर्ट ऑर्डर में साफ है कि ये मामला आपसी सहमति से खत्म हुआ है। हम नहीं समझ पा रहे कि गलत खबर फैलाने के पीछे उनकी भावना क्या है। हम उनकी सराहना करेंगे अगर वो तथ्यों के साथ खिलवाड़ न करके इस बात को यहीं खत्म कर देंगे। शो छोड़ने का एक सही तरीका है, जिसे शैलेश ने फॉलो नहीं किया। हमने कभी पेमेंट करने से मना नहीं किया। हमने उनसे कई दफा बात करने की कोशिश की। शैलेश ने रिस्पॉन्ड नहीं किया और एनसीएलटी में मामला दायर कर दिया।

प्रोफेशनल तौर पर बात करें तो उन्हें पेमेंट हमेशा समय पर मिला है। काम करते हुए हमने कभी शिकायत नहीं सुनी। इसलिए उनके छोड़कर जाने पर ऐसा बर्ताव देखकर हैरानी भी हुई और दुख भी हुआ।। हमारी मंशा कभी पेमेंट रोकने की नहीं थी, लेकिन हर कॉरपोरेट के नियम होते हैं जिसके अनुसार कई कागजी काम होते हैं, जो पूरे नहीं हुए थे। उल्लेखनीय है कि शैलेश ने दावा किया था कि केस जीतने के बाद असित को उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा।

asit modi. shailesh lodha,vijay deverakonda,rashmika mandana,samantha ruth prabhu,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' का बुधवार को ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विजय ने फिल्म के साथ अपनी शादी पर भी बात की। दरअसल विजय का नाम लंबे समय से 'पुष्पा' फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जुड़ रहा है। जब मीडिया ने विजय से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि कि मेरी शादी आस-पास है..' मुझे लगता है कि शादी जल्दी कर लेनी चाहिए और मेरी शादी काफी करीब भी है।

'शादी' पहले मेरे लिए एक ऐसा शब्द था, जिसे मेरे आस-पास किसी को बोलने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि ये मुझे तुरंत उत्तेजित और परेशान कर देता था, लेकिन अब जब भी मैं इसके बारे में बात करता हूं तो मुझे काफी अच्छा भी लगता है। शादी का एक्सपीरियंस सभी को होना चाहिए और हो सकता है 2-3 साल में मेरी भी शादी हो जाए..लेकिन अभी लड़की की तलाश जारी है...'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका