न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहनाज गिल को लेकर निशाने पर आए आसिम रियाज ने बताई असलियत, रिद्धिमा कपूर के ससुर का निधन

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए। आसिम ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 5:23:25

शहनाज गिल को लेकर निशाने पर आए आसिम रियाज ने बताई असलियत, रिद्धिमा कपूर के ससुर का निधन

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए। आसिम ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे पढ़कर फैंस ने समझा कि वे दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को दोबारा से हंसता-मुस्कुराता हुआ देखकर खुश नहीं हैं। बात बढ़ जाने पर अब आसिम ने पोस्ट की असल वजह बताई है। आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनकी पोस्ट शहनाज के लिए नहीं थी, बल्कि उनके जम्मू के कुछ दोस्तों के लिए थी।

आसिम ने लिखा, ‘मुझे आप लोगों की अटेंशन मिल गई है और मुझे लगता है कि इस बात को क्लियर करना चाहिए। मैंने पिछले महीने जम्मू के अपने एक दोस्त को खोया है और मेरे उसी ग्रुप के कुछ दोस्त इस समय गोवा में पार्टी कर रहे हैं। तो मैं उन्हें यह बता रहा था, जिसे आप समझ रहे हैं, उन्हें नहीं। याद रखिए अगर मुझे कुछ कहना होगा, तो मेरे अंदर इतने गट्स हैं कि मैं सामने आकर मुंह पर बोलूं। मेरे कुछ और करीबी दोस्त भी हैं, मेरे घरवाले भी हैं, तो टारगेट करना बंद करें, लूपहोल्स निकालना बंद करें और सिंपथी लेना भी बंद करें।

दरअसल शहनाज ने रविवार को अपने दोस्त की एंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड की थी। फंक्शन से शहनाज के कुछ वीडियो व फोटो सामने आए थे, जिनमें वह खुश दिखीं। इसी दौरान आसिम ने एक ट्वीट किया। आसिम ने लिखा था, ‘अभी कुछ डांसिंग क्लिप्स देखे...सच में लोग इतनी जल्दी अपनों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। क्या बात क्या बात..... #Newworld. लोगों ने इस ट्वीट को शहनाज पर तंज समझा। देखते ही देखते SHAME ON ASIM RIAZ ट्रेंड करने लगा।

asim riaz,shenaaz gill,riddhima kapoor sahni,sidharth shukla,bharat sahni,bollywood news in hindi

श्रवन साहनी के बेटे भरत और बहू रिद्धिमा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

सोमवार (27 दिसंबर) की रात ऋषि व नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर श्रवन साहनी का निधन हो गया। श्रवन ने बेटे भरत साहनी और रिद्धिमा ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। भरत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आप हमेशा याद आएंगे डैड।” रिद्धिमा ने अपने ससुर की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक टूटे हुए दिल की इमोजी बनाई है।

नीतू कपूर ने भी दामाद भरत द्वारा शेयर की गई पोस्ट को शेयर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। आपको बता दें कि रिद्धिमा के पति भरत दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। वे टेक्सटाइल बिजनेस ‘वियर वेल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड’ के मालिक हैं, जो साल 2002 में स्थापित किया गया था। दूसरी ओर, रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर हैं और ‘R’ नाम से उनका एक ज्वेलरी ब्रांड है। रिद्धिमा-भरत की शादी साल 2006 में हुई थी। उनके एक बेटी समायरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो