न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर कीं तस्वीरें, राजकुमार ने इसलिए भरवाया था मांग में सिंदूर

‘बिग बॉस 13’ की वजह से लाइमलाइट में आए एक्टर और मॉडल आसिम रियाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 1:33:58

2 News : आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर कीं तस्वीरें, राजकुमार ने इसलिए भरवाया था मांग में सिंदूर

‘बिग बॉस 13’ की वजह से लाइमलाइट में आए एक्टर और मॉडल आसिम रियाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद आसिम की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। इस बात का संकेत उन्होंने खुद ही एक पोस्ट के जरिये फैंस को दिए हैं। खास बात ये है कि मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी तस्वीर को तब सोशल मीडिया पर शेयर किया जब हिमांशी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थीं। हिमांशी का बुधवार (27 नवंबर) को जन्मदिन था। इस मौके पर आसिम ने फैंस को लेडी लव की झलक दिखा दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें आसिम एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कश्मीर स्थित डल लेक में हाउस बोट पर बैठे हुए हैं। आसिम ने कैप लगा रखी है, जबकि चेहरे को ढक रखा है। उनकी साइड में एक लड़की पारंपरिक परिधान में हैं। उसने अपने चेहरे को कैमरे से अपोजिट डायरेक्शन पर किया हुआ है। दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह आसिम की नई गर्लफ्रेंड हैं। आसिम पहले भी मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर कर चुके हैं। हालांकि तब भी आसिम ने खुलासा नहीं किया था कि वह कौन है।

बता दें आसिम और हिमांशी की लव स्टोरी BB के घर के अंदर शुरू हुई थी। तब दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था। शो से बाहर आने के बाद भी उनमें लंबे समय तक प्यार बना रहा लेकिन फिर अचानक अलग हो गए। ब्रेकअप का कारण दोनों का अलग-अलग धर्म होना बताया गया था। उल्लेखनीय है कि आसिम कुछ समय पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में नजर आए थे। शो के होस्ट रोहित शेट्टी और मेकर्स के साथ बदसलूकी के चलते उन्हें पहले दिन ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ शादी की बातें कीं शेयर

लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों की शादी की कई फोटो और वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में पत्रलेखा, राजकुमार की मांग में सिंदूर भरती नजर आई थीं, जबकि आम तौर पर दूल्हा, दुल्हन की मांग भरता है। अब राजकुमार ने इसका खुलासा किया है। राजकुमार ने बरखा दत्त के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगा कि क्यों सिर्फ वो सिंदूर लगाएं और मंगलसूत्र या फिर चूड़ा पहनें।

मुझे लगा उन्हें इतना कुछ करना है तो मैं क्या करने वाला हूं? मैंने सिर्फ रिंग पहनी थी। मैंने पत्रलेखा को कहा कि तुम्हें भी मुझे सिंदूर लगाना चाहिए। ये बराबरी में होना चाहिए। राजकुमार से फिर पत्रलेखा की रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगा उन्हें अच्छा लगा। वो मूमेंट बाद में बहुत बड़ा हो गया, लेकिन उस समय हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी। लेकिन मैं खुश हूं कि इस चीज ने कई लोगों का दिल छुआ। हमारे फेरों के दौरान भी हम जानना चाहते थे कि पंडितजी क्या कह रहे हैं?

हमने उनसे हर मंत्र का मतलब पूछा। हम कुछ वचन से कम्फर्टेबल नहीं थे जो पत्रलेखा को लेने थे जैसे एक वचन था कि वह मुझ पर गुस्सा नहीं हो सकती हैं और मैंने कहा ऐसा नहीं हो सकता। यह तो वैलिड ही नहीं है। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा साथ में साल 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री