न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे आशुतोष, की ये बातें, ‘लगान’ फेम डायरेक्टर के बेटे की इस दिन है शादी

एक्टर आशुतोष राणा को मंझा हुआ कलाकार माना जाता है। टीवी की दुनिया से सफर शुरू करने वाले आशुतोष फिल्मों और ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 7:34:13

2 News : प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे आशुतोष, की ये बातें, ‘लगान’ फेम डायरेक्टर के बेटे की इस दिन है शादी

एक्टर आशुतोष राणा को मंझा हुआ कलाकार माना जाता है। टीवी की दुनिया से सफर शुरू करने वाले आशुतोष फिल्मों और ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आशुतोष आज गुरुवार (27 फरवरी) को वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आश्रम पहुंचे। आशुतोष ने महाराज को माला पहनाई और लाल चंदन श्रीजी के लिए और इत्र भी अर्पित किया। मुलाकात के दौरान आशुतोष ने पूरी आत्मीयता के साथ महाराज से बातें की। आशुतोष ने महाराज से कहा कि मेरा नाम आशुतोष राणा है। मैं एक अभिनेता हूं, अभिनय करता हूं। बस मन में इच्छा थी, जो हम लोग सुनते थे।

अपने सिद्धों से निष्ठा भक्ति भजन से आप ऊपर हैं, तो मैंने सोचा कि एक बार आपकी दृष्टि मेरे ऊपर पड़ जाएगी तो हम सैनिटाइज हो जाएंगे। मेरी पत्नी (रेणुका शहाणे) भी अभिनेत्री हैं। वह भी आपको सुनती हैं। मेरा छोटा पुत्र भी आपको सुनता है। उन्होंने भी आपके चरण स्पर्श कहा है और आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। इस पर महाराज ने कहा कि अगर शरीर अस्वस्थ है और मन स्वस्थ है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा रोज डायलिसिस होता है। तब आशुतोष ने कहा कि मुझे नहीं लगता, जिस पर महाराज हंस पड़े। आशुतोष ने कहा कि आप मुझे हर तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं।

अक्सर आपके स्वास्थ्य के बारे में लोगों से पूछा करता था, लेकिन अब नहीं पूछूंगा, अब तो मैं यह मानकर चल रहा हूं कि आप कम से कम 80 से 85 वर्ष की आयु तक जीवित रहेंगे। यह मेरे गुरु की कृपा है कि आपके दर्शन हो गए, नहीं तो हम लोग मोह माया में फंसे रहते हैं। यह सुन महाराज ने कहा कि अपनी प्रतिष्ठा धन और भोग वासनाओं को साइड में करके भक्ति पद पर चल रहे हैं, जो काफी कठिन कार्य है। इस दौरान आशुतोष ने अपने अंदाज में शिव तांडव सुनाया। उल्लेखनीय है कि आम आदमी से लेकर नेता, अभिनेता और नामचीन हस्तियां महाराज से मिलने पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने दोनों बच्चों के साथ उनसे मिले थे।

ashutosh rana,actor ashutosh rana,renuka shahane,premanand maharaj,ashutosh premanand,ashutosh gowariker,konark gowariker,niyati kanakia,konark niyati marriage

आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की नीयती कनाकिया से हो रही है शादी

‘लगान’ फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनके बेटे कोणार्क अपनी मंगेतर नीयती कनाकिया के साथ 2 मार्च को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों ने काफी समय एक-दूसरे को डेट किया और अब वे इस रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं। अभी तक शादी का वेन्यू सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी हो सकता है।

कोणार्क अपने पिता की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वे फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन से जुड़े रहे हैं और पिता के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने बेटे की फिल्मी करिअर में मदद की है। दूसरी ओर, नियति बिजनेस बैकग्राउंड से आती हैं। वह एक प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका परिवार मुंबई में बिजनेस सेक्टर में सक्रिय है।

शादी में बॉलीवुड से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि आशुतोष ने कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की है। वे डायरेक्टर के रूप में ‘लगान’ के साथ ‘स्वदेस’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी चर्चित फिल्में भी बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ