न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 का ऑफर मिलने पर अशनीर ने सलमान पर कसा तंज, विक्की-वरुण ने इस गाने पर मचाया धमाल, देखें…

‘शार्क टैंक’ फेम बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल को होस्ट कर रहे हैं। यह शो जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 8:56:20

2 News : BB 19 का ऑफर मिलने पर अशनीर ने सलमान पर कसा तंज, विक्की-वरुण ने इस गाने पर मचाया धमाल, देखें…

‘शार्क टैंक’ फेम बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल को होस्ट कर रहे हैं। यह शो जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो रहा है। लोगों को अशनीर का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही इसमें हिस्सा ले रहे सभी सेलेब्स भी रंग जमा रहे हैं। उधर, कलर्स टीवी पर भी सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जारी है। इसे ‘राइज एंड फॉल’ तगड़ी टक्कर दे रहा है। इस बीच अशनीर को BB 19 में हिस्सा लेने के लिए ऑफर मिला है। उन्होंने खुद इसका खुलासा करते हुए बताया कि मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने के लिए ऑफर भेजा है।

अशनीर ने आज शुक्रवार (26 सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ‘बिग बॉस’ टीम की ओर से उन्हें भेजा गया ईमेल नजर आ रहा है। ईमेल पर BB 19 के सीनियर कास्टिंग कोऑर्डिनेटर का जिक्र है। मेल में अशनीर को शो के मिड-सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड हिस्सा लेने की बात कही गई है जो शो को नई दिशा देने के लिए है। अशनीर ने इस मेल पर तंज कसा है। उन्होंने मेल का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “हाहा! सलमान भाई से पूछ ले!! मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक। ये 'मेल मर्ज' किसी की तो नौकरी खा जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि अशनीर और सलमान के बीच पूर्व में विवाद की खबरें सामने आई थीं। एक पुराने इंटरव्यू में अशनीर ने दावा किया था कि उन्हें सलमान के साथ फोटो खिंचवाने की इजाजत नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि साल 2019 में जब वे BharatPe के को-फाउंडर थे, तब सलमान को ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर बातचीत हुई थी। शूटिंग के दौरान उन्होंने फोटो की रिक्वेस्ट की, लेकिन सलमान के मैनेजर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि सलमान उस वक्त फोटो नहीं खिंचवाते थे। इसके बाद ‘बिग बॉस 18’ में जब अशनीर एक एपिसोड में शामिल हुए, तो सलमान ने उन्हें उनके कमेंट को लेकर शो के मंच पर टोक दिया था।

वरुण धवन ने विक्की कौशल के साथ जिम से शेयर किया वीडियो

अभिनेता वरुण धवन और विक्की कौशल ने आज शुक्रवार (26 सितंबर) को मिलकर कुछ ऐसा किया कि यह जोड़ी छा गई। दोनों ने अपने नए जिम वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। वे फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए गुरु रंधावा के हिट गाने 'परफेक्ट' पर लिप-सिंक करते हुए नजर आए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी एनर्जी देखते ही बन रही है और यह वर्कआउट सेशन जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण और विक्की वर्कआउट करते हुए पंजाबी ब्रोमांस और देसी स्वैग का बेहतरीन मेल दिखा रहे हैं।

वरुण ने यह वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पंजाबी मुंडे = परफेक्ट।” इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। 'परफेक्ट' गाने को 18 सितंबर को रिलीज किया गया था, जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

डायरेक्टर शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर-1' से होगी। फिल्म का निर्माण शशांक खेतान, करण जौहर, हीरू जौहर और अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह