न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर आशीष ने तोड़ी चुप्पी, फेमस होने के डर से न्यूयॉर्क भाग गया था यह एक्टर

पिछले कुछ दिनों से स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ चर्चाओं में है। इसमें स्टार यूट्यूबर व पॉडकास्टर रणवीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 12:51:41

2 News : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर आशीष ने तोड़ी चुप्पी, फेमस होने के डर से न्यूयॉर्क भाग गया था यह एक्टर

पिछले कुछ दिनों से स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ चर्चाओं में है। इसमें स्टार यूट्यूबर व पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने एक भद्दी टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया। रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता की इंटिमेसी को लेकर सवाल किया था। इस एपिसोड में मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा भी मौजूद थे। महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने शो के पैनलिस्ट के खिलाफ FIR दर्ज की है। आशीष ने अब इस विवाद पर पहली बार मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें आशीष इमोशनल नजर आ रहे हैं और फैंस से उन्हें और उनके परिवारवालों को दुआओं में रखने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। आशीष कहते हैं, “समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। लड़ लेंगे सिचुएशन से, देखे हैं ऐसे मुश्किल समय, इससे भी कुछ नया सीख लेंगे। मैं आप सबसे बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे परिवार और मुझे अपनी दुआओं में रखना। फैंस मुझे काफी मैसेज कर रहे हैं और मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिसे देखते हुए मैंने पोस्ट करने का फैसला किया है।” आशीष ने अपने काम को लेकर भी अपडेट शेयर किया क्योंकि विवाद के बाद उन्होंने अपनी सारी इवेंट कैंसिल कर दी है।

आशीष ने कहा, “जब भी मैं वापस आऊं, मेरा काम थोड़ा इधर-उधर हो गया होगा, लेकिन तब भी सपोर्ट करना। मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसा कि मैंने हमेशा की है।” इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को इस शर्त पर पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी कि वे ‘शालीनता और नैतिकता के मानक’ बनाए रखेंगे। आशीष के इस वीडियो को शेयर करने के बाद बहुत से लोगों ने कमेंट किया है। अशनीर ग्रोवर ने कमेंट करते हुए कहा, “तू शेर बच्चा है, हम सब तुम्हारे लिए यहां हैं!!” इसके साथ एक्टर ऋत्विक धनजानी ने लिखा, “ऊपर वाला साथ है दोस्त।”

अभय देओल ने कहा, मुझे अटेंशन और फेम से डील करना मुश्किल लग रहा था क्योंकि…

सनी और बॉबी देओल के चचेरे भाई अभय देओल इन दिनों 'जिंदगी को यस बोल' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस 5 एपिसोड में उनके साथ ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर दिखाई देंगे। इस बीच अभय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे स्टारडम मिलने के डर से न्यूयॉर्क चले गए थे। अभय ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि मुझे अटेंशन और फेम से डील करना मुश्किल लग रहा था क्योंकि मुझे बचपन की यादें रिवाइंड होने लगी थीं। मैं एक नाजुक बच्चा था और मुझे अटेंशन पसंद नहीं थी।

मुझे आर्ट, क्रिएटिविटी और मीडियम पसंद थे। मुझे पता था कि 'देव डी' बड़ी हिट होने वाली है, लेकिन मैं फेमस नहीं होना चाहता था। लेकिन साथ ही मैं एक्टिंग करना चाहता था। मेरे अंदर एक स्ट्रगल था। मैंने नेगेटिव चीजों पर बहुत ध्यान दिया। मैंने कई मुद्दों को हल नहीं किया था, इसलिए मैं बस भाग गया क्योंकि मैं फेमस होने और इसके साथ आने वाली हर चीज से डरता था। मुझे पता था कि मैं वहां नहीं रहूंगा। मैं न्यूयॉर्क में सिर्फ ‘देव डी’ में निभाए गए किरदार को निभा रहा था।

नशे में धुत था, काम नहीं कर रहा था और अपने पैसे के साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा था। इस लिहाज से ये बर्बादी थी। मैं अब इसे बर्बादी नहीं कहूंगा क्योंकि मैंने कुछ सीखा, लेकिन ये बर्बाद करने वाला था। मैं घर वापस आना चाहता था और कमाना जारी रखना चाहता था और अपने और अपने परिवार को पालना चाहता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ