Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आशीष और एली की जोड़ी ने तोड़ दिया फैंस का दिल, शादी के ढाई साल बाद एक्ट्रेस का बिगड़ा रिश्ता, पति ने कहा…

मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम की जोड़ी को लेकर खुश हुए फैंस का जोश कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ गया है। कपल ने बीते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 2:53:06

2 News : आशीष और एली की जोड़ी ने तोड़ दिया फैंस का दिल, शादी के ढाई साल बाद एक्ट्रेस का बिगड़ा रिश्ता, पति ने कहा…

मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम की जोड़ी को लेकर खुश हुए फैंस का जोश कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ गया है। कपल ने बीते दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी डेटिंग की खबरों को हवा दी थी। इसके बाद उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर किए। हर कोई मान बैठा कि इन दोनों के बीच प्यार भरा रिश्ता है। हालांकि अब आशीष और एली के रिश्ते का सच सामने आ गया है, जिससे फैंस निराश हैं। वे उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने पर नाराजगी भी जता रहे हैं।

अब आशीष और एली ने आज शनिवार (19 जुलाई) को एक पोस्ट शेयर की। इसमें एली, आशीष की गोद में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया और हैरानी की बात है कि यह उनके नए प्रोजेक्ट का टीजर है। आशीष और एली पर फिल्माया गया एक रोमांटिक गाना ‘चंदनिया’, एलबम ‘मास्टर ऑफ मेलोडी’ का हिस्सा है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया और सईद कादरी ने लिखा है। गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।

जैसे ही गाना सामने आया फैंस भड़क गए। वे इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ये ले भाई, प्रैंक हो गया।” दूसरे ने लिखा, “इस आदमी ने लाखों लोगों के साथ सक्सेसफुल प्रैंक किया।” तीसरे ने लिखा, “दुनिया से भरोसा उठ गया।” चौथे ने लिखा, “चूना लगा दिया ना।” पांचवें ने लिखा, “भाई ये सब मार्केटिंग का तरीका है, सिर्फ हाइप बनाने के लिए।” गाने के कमेंट सेक्शन में लोगों की लगातार रिएक्शन आ रही हैं। गाने के रिलीज होने के कुछ देर बाद आशीष ने एक और मजेदार स्टोरी पोस्ट कर उन नेटिजंस की खिंचाई की, जो सोच रहे थे कि वे एली को डेट कर रहे हैं। इस क्लिप में आशीष बोलते हैं, “ऐ कटा!” उल्लेखनीय है कि आशीष अपने हास्य वीडियो और पैरोडी के लिए जाने जाते हैं।

ashish chanchlani,youtuber ashish chanchlani,elli avram,actress elli avram,ashish elli,ashish elli song,chandaniya,hansika motwani,actress hansika motwani,sohael khaturiya,hansika sohael हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें

टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि हंसिका और उनके पति बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के रिश्ते में खटास आ गई है। कहा जाने लगा कि शादी के 3 साल के भीतर ही दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया है। अब इन खबरों पर सोहेल ने रिएक्शन दी है। हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को अपने लॉन्गटाइम फ्रेंड सोहेल के साथ शादी रचाई थी।

शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल में सोहेल के माता-पिता साथ रहने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में दोनों ने परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन यह आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने बताया था कि दोनों ने कुछ समय बाद अपने लिए उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट ले लिया, ताकि थोड़ी प्राइवेसी मिल सके। यह दूरी भी काम नहीं आई और तनाव की खबरें फिर सामने आने लगीं। इन दिनों हंसिका अपनी मां के घर में रह रही हैं, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं।

इससे दोनों के अलग होने की अटकलें और तेज हो गईं। इसी बीच जब सोहेल से इन रूमर्स पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, ये सच नहीं है।” हालांकि सोहेल के बयान के बावजूद यह अभी भी साफ नहीं हो सका है कि क्या कपल सच में एक-दूसरे से अलग रह रहा है या नहीं। हंसिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह साउथ इंडस्ट्री में लगातार प्रोजेक्ट्स कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका