न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने बताई कास्टिंग काउच की पूरी घटना, फरहान ने ‘120 बहादुर’ के सेट से शेयर की तस्वीरें

आशा नेगी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें यहां अपना हुनर दिखाते हुए एक दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 8:36:47

2 News : इस एक्ट्रेस ने बताई कास्टिंग काउच की पूरी घटना, फरहान ने ‘120 बहादुर’ के सेट से शेयर की तस्वीरें

आशा नेगी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें यहां अपना हुनर दिखाते हुए एक दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच आशा ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन दिनों वह एक कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं। आशा ने कहा कि जब मेरे साथ यह घटना हुई, तब मैं करीब महज 20 साल की थी। उस समय कॉर्डिनेटर हुआ करते थे, जो हमें काम दिलाने में मदद करते थे। ऐसे में काम के सिलसिले में मैं एक कॉर्डिनेटर से मिली। उस समय उसने मुझे अकेले में मिलने बुलाया था।

मैं बहुत खुश थी कि मैं उससे मिल रही हूं। फिर हमने टेलीविजन के बारे में बात करना शुरू किया। वह लगभग मेरा ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था कि ऐसा ही होता है और तुम इसी तरह बढ़ोगे। उन्होंने मुझसे कहा कि जितने भी बड़े टीवी एक्टर्स हैं, सभी ने ऐसा किया है। तुम्हें भी हीरोइन बनने के लिए ये सब करना होगा। हालांकि उसने इतना खुलकर कुछ नहीं बोला, लेकिन मैं उसके इरादों को समझ गई थी। इसके बाद मैंने उसे साफ इनकार कर दिया। उस समय मुझे लगा था कि अगर यहां ऐसी चीजें होती हैं, तो मैं इस करिअर में इंटरेस्टेड नहीं हूं।

फिर वो जैसे ही वहां से गया मैंने अपने दोस्तों को कॉल किया और उन्हें सब कुछ बताया, तो मेरे दोस्त ने कहा कि यह सब होता रहता है। ऐसे मेरा शुरुआती एक्सपीरियंस काफी खराब था। बता दें कि आशा का पहला सीरियल साल 2010 में 'सपनों से भरे नैना' था। इसके बाद उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक नेगेटिव रोल किया था और फिर साल 2011 में 'पवित्र रिश्ता' ऑफर हुआ था। उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। आशा को आखिरी बार 'हनीमून फोटोग्राफर' में देखा गया। यह 27 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी।

‘120 बहादुर’ फिल्म में लीड एक्टर हैं फरहान अख्तर, लद्दाख में शूटिंग में हैं बिजी

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों लद्दाख में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। वे लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को इसकी अपडेट दे रहे हैं। अब फरहान ने इंस्टाग्राम पर ‘120 बहादुर’ फिल्म के सेट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में हिमालय का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। इसमें कुछ टैंट और बौद्ध धर्म से जुड़े हुए झंडे हैं। फरहान ने कैप्शन लिखा, “एक शांत बेस।” यह उस स्थान के शांत और शांतिपूर्ण माहौल को पूरी तरह से दर्शाता है।

हाल ही में फरहान ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था। इसकी टैगलाइन थी, “वो तीन थे...और हम? 120 बहादुर।” फिल्म के बारे में लिखा था, ''उन्होंने जो हासिल किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और उनके सैनिकों की कहानी आपके सामने लाना एक परम सौभाग्य की बात है।

18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांग ला की लड़ाई हमारे सैनिकों के उल्लेखनीय साहस और वीरता की कहानी है।” फिल्म के डायरेक्टर रजनीश रजी घई हैं। यह मेजर शैतान सिंह भाटी और कुमाऊं रेजिमेंट पर आधारित है। इसमें फरहान राष्ट्रीय नायक की भूमिका में नजर आएंगे जो चीनी आक्रमण के दौरान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक पहुंच सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री