Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गेमचेंजर के रिलीज होते ही चली OTT स्ट्रीम की बात, जानिये कितने करोड़ में बिके इसके राइट्स

राम चरण की 'गेम चेंजर' आज शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इसके OTT पर स्ट्रीम होने की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 4:02:35

गेमचेंजर के रिलीज होते ही चली OTT स्ट्रीम की बात, जानिये कितने करोड़ में बिके इसके राइट्स

राम चरण की 'गेम चेंजर' आज शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इसके OTT पर स्ट्रीम होने की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। प्रदर्शन के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों ने जो राय जाहिर की है उससे लगता है राम चरण ने 2025 में अपनी पहली रिलीज गेम चेंजर के कुछ ही घंटों बाद दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। लगभग तीन साल की शूटिंग के बाद आज यानी 10 जनवरी को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। आरसी के अलावा, फिल्म में कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'गेम चेंजर' की ओटीटी रिलीज के बारे में रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चलता है कि मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज को लॉक कर दिया है। एस.शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर के लिए स्पेशल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके डिजिटल राइट्स 105 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसके अलावा राम चरण स्टारर इस फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर राइट्स जी ने हासिल कर लिए हैं।

'गेम चेंजर' की कहानी की बात करें तो यह एक आईएएस ऑफिसर की कहानी है जिसे राम चरण ने प्ले किया है। जो भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ता है। 2 घंटे 45 मिनट की इस थ्रिलर में RRR एक्टर दोहरी भूमिका में नजर आए हैं। राम चरण के अलावा, गेम चेंजर में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। एसजे सूर्या ने इसमें विलेन बने हैं। अन्य कलाकारों में अंजलि, श्रीकांत, सुनील, जयराम, समुथिरकानी जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू ने किया है। गेम चेंजर का संगीत थमन एस ने संभाला है। अब आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म एपिक एक्शन, पॉलिटिकल मसाला, डांस, फुल एंटरटेनमेंट से भरी हुई है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। हालांकि एक्स पर फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। 'गेम चेंजर' संक्रांति और पोंगल के वीकेंड से पहले रिलीज हुई है। गेम चेंजर पर शंकर का बहुत कुछ दांव पर लगा है क्योंकि वह इंडियन 2 की असफलता के बाद वापस आए हैं। वहीं, एसएस राजामौली की निर्देशित फिल्म RRR के बाद राम चरण की पहली सोलो रिलीज है। गेम चेंजर दुनिया भर में तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका