Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू: नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगा ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, शाहरुख ने शेयर किया पहला लुक

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखते हुए अपना पहला प्रोजेक्ट "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" लॉन्च किया है। मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक 17 अगस्त को जारी किया, जबकि शो का प्रीव्यू 20 अगस्त को रिलीज होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:48:21

आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू: नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगा ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, शाहरुख ने शेयर किया पहला लुक

नेटफ्लिक्स बॉलीवुड की दुनिया में धमाका करने वाला है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखते हुए अपना पहला प्रोजेक्ट "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" लॉन्च किया है। मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक 17 अगस्त को जारी किया, जबकि शो का प्रीव्यू 20 अगस्त को रिलीज होगा।

शाहरुख और नेटफ्लिक्स का मजेदार ऐक्शन


बीते शनिवार #AskSRK सेशन के दौरान जब फैन्स ने आर्यन खान के शो पर सवाल किया तो शाहरुख ने ट्वीट किया:"बेटा शो बना रहा है, बाप सिर्फ वेट कर रहा है. नेटफ्लिक्स तुम क्या कर रहे हो."

इसके बाद नेटफ्लिक्स ने उनकी फिल्म जवान का डायलॉग कोट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा—"बेटे का टीजर पोस्ट करने से पहले बाप से परमिशन चाहिए थी. पहला लुक कल (17 अगस्त) जारी होगा."


इस शो का टाइटल और कॉन्सेप्ट पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। इसे नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम किया जाएगा, हालांकि रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।

कहानी और स्टार कास्ट


आर्यन खान ने इस सीरीज को बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखा है। कहानी एक महत्वाकांक्षी बाहरी शख्स और उसके दोस्तों की है जो बॉलीवुड की चमक-दमक और संघर्ष भरी दुनिया में कदम रखते हैं।

सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा आन्या सिंह, मोना सिंह और गौतमी कपूर भी अहम किरदार निभाएंगी। वहीं, खबर यह भी है कि सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर कैमियो अपीयरेंस करते दिखेंगे, जिससे शो और भी बड़ा और खास बनने वाला है।

क्यों खास है ये शो?


यह शो कई वजहों से खास है। सबसे पहले, यह आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसे लेकर शाहरुख खान के फैन्स बेहद उत्साहित हैं। साथ ही, दमदार स्टार-कास्ट और हाई-प्रोफाइल कैमियो इसे बड़े स्तर पर चर्चित बना रहे हैं। इसके बोल्ड टाइटल और दिलचस्प कहानी लाइन के कारण यह सीरीज डिजिटल स्पेस में अपनी अलग पहचान बनाने का वादा करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका