न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन के समर्थन में आईं ट्विंकल, स्क्विड गेम से की केस की तुलना, उर्वशी ने शेयर किया पोस्टर

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन पिछले कई दिनों से ड्रग्स केस के मामले को लेकर सलाखों के पीछे हैं। कई सेलेब्स के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 6:01:48

आर्यन के समर्थन में आईं ट्विंकल, स्क्विड गेम से की केस की तुलना, उर्वशी ने शेयर किया पोस्टर

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन पिछले कई दिनों से ड्रग्स केस के मामले को लेकर सलाखों के पीछे हैं। कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। सितारों ने आर्यन को सपोर्ट करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर निशाना साधा है। अब इस मामले पर अक्षय कुमार की पत्नी व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख की फिल्म बादशाह में उनकी हीरोईन बनीं ट्विंकल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने इस केस की तुलना फेमस कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ से की है।

ट्विंकल ने कई स्लाइड्स शेयर की हैं, जिसमें लखीमपुर वाला मुद्दा भी उठाया है। वहीं एक स्लाइड में उन्होंने आर्यन के केस का उल्लेख किया है। ट्विंकल ने सीरीज के ‘Marbles’ एपिसोड का उदाहरण दिया है। ट्विंकल लिखती हैं, हर खिलाड़ी को 10 मार्बल दिए गए हैं और उन्हें विरोधी के साथ कंपीटिशन करके उनके मार्बल्स लेने हैं। इस एपिसोड में सबसे मजबूत खिलाड़ी को जमकर परेशान किया गया और जिससे कि वो अपने सभी मार्बल्स हार गया।

आर्यन के ड्रग्स लेने का कोई सबूत नहीं : ट्विंकल

ट्विंकल ने आगे कहा कि जब मैंने आर्यन की गिरफ्तारी की खबर पढ़ी तो, मुझे लगा मेरे भी मार्बल मिस हो गए हैं। आर्यन के दोस्त के पास से 6 ग्राम चरस मिला है, लेकिन खबरों की मानें तो वह ड्रग्स ले रहा था इसका कोई सबूत नहीं है, फिर भी वो जवान लड़का लगभग दो हफ्ते से आर्थर रोड जेल में है। मुझे ऐसा लग रहा है... मैं ऐसा महसूस कर ही हूं जैसे अर्नब की बातों को दोहराया जा रहा हो जहां उन्होंने कहा था, ‘मुझे ड्रग्स दो, मुझे ड्रग्स दो’। क्योंकि मुझे इन सारे डवलपमेंट्स को समझने के लिए कुछ भारी-भरकम पदार्थ चाहिए। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया था।

क्राइम थ्रिलर मूवी दिल है ग्रे में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'दिल है ग्रे' में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज होगी। उर्वशी ने आज फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया। यह क्राइम थ्रिलर मूवी है, जो सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित और लिखित 'थिरुट्टू पायले 2' का हिंदी रीमेक है, जिसे 2017 में रिलीज किया गया था। इसमें उर्वशी के साथ विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय हैं। फिल्म का निर्माण एम. रमेश रेड्डी ने किया है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और निर्देशक सुसिगनेशान सर, निर्माता एम रमेश रेड्डी सर, और मेरे सह-कलाकारों विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबरॉय के साथ काम करना बहुत प्यारा था। उर्वशी को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत 'डूब गए' और मोहम्मद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' के लिए काफी तारीफें मिलीं। उर्वशी जियो स्टूडियो की वेबसीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर