न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 के हुए आर्यन, बहन आलिया और जूही ने किया विश, गोविंदा के भांजे विनय ने गाया अंग्रेजी गाना!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज शुक्रवार (12 नवंबर) को 24 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी कजिन सिस्टर आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 5:32:32

24 के हुए आर्यन, बहन आलिया और जूही ने किया विश, गोविंदा के भांजे विनय ने गाया अंग्रेजी गाना!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज शुक्रवार (12 नवंबर) को 24 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी कजिन सिस्टर आलिया छिब्बा ने अलग तरीके से विश किया है। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें आर्यन और उनकी बहन सुहाना भी दिख रही हैं। आलिया भी सुहाना के साथ एक प्रेम्प शेयर करते दिख रही हैं जबकि आर्यन और उनके भाई अर्जुन छिब्बा दोनों तरफ खड़े हैं। आलिया ने लिखा-दो सबसे प्यारे और प्रेरणा देने वाले को जन्मदिन की बधाई। आलिया की यह फोटो सुहाना को इतनी पसंद आई कि उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ इसे इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट करते हुए आर्यन को बर्थडे विश किया।

जूही ने आर्यन के पिता शाहरुख के साथ किया है कई फिल्मों में काम

एक्ट्रेस जूही चावला ने भी आर्यन के बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया है। जूही ने लिखा, जन्मदिन की बधाई आर्यन, हमारी यही कामना है कि आने वाला साल तुम्हारे लिए समान हो, ऊपरवाला तुम्हें प्रोटेक्ट करे और सारे दुख तकलीफों से बचाए। ढेर सारा प्यार.. 500 पेड़ तुम्हारे नाम पर। जय, जूही, जाह्नवी, अर्जुन की ओर से ढेर सारा प्यार।

उल्लेखनीय है कि आर्यन को 3 अक्टूबर को मुंबई ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 3 हफ्ते तक जेल में रहना पड़ा। आर्यन की बेल में जूही गारंटर बनकर कोर्ट में मौजूद हुई थीं, जहां उन्होंने एक लाख रुपए के बॉन्ड पर साइन किए थे। जूही और शाहरुख की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई। उन्होंने राजू बन गया जैंटलमैन, डर, डुप्लीकेट, यस बॉस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

aryan khan,shahrukh khan,suhana khan,govinda,vinay anand,juhi chawla,bollywood news in hindi

भोजपुरी फिल्मों के स्टार विनय आनंद ने इसलिए गाया अंग्रेजी गाना

गोविंदा के भांजे विनय आनंद भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। विनय ने हाल ही में सोशल मीडिया कू पर बचपन में हुई एक घटना पर आधारित एक गाना शेयर किया है। विनय ने बताया कि बचपन से ही उनका हाथ अंग्रेजी में तंग था और इस कारण साथी खूब मजाक बनाते थे। यह बात विनय को चुभती थी और उनके दिमाग में ऐसे बैठ गई कि उन्होंने सोचा जब भी मौका मिलेगा वे एक अंग्रेजी गाना जरूर गाएंगे। विनय ने कू पर लिखा कि “जब मैं छोटा बच्चा था, मैं इंग्लिश बहुत खराब बोलता था।

किसी ने मेरा मजाक उड़ाया, वह बात मुझे इतनी खराब लगी कि मैंने उस डर को भगाने के लिए यह सोचा कि मैं इंग्लिश गाना भी गाऊंगा।” विनय ने एक अंग्रेजी गीत 'देयर यू आर स्टिल अवे' गाना शेयर किया है, जिसमें वे ही गा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विनय ने बॉलीवुड में 'दिल ने फिर याद किया', 'सौतेला', 'जहां जाएगा हमें पाएगा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्म्स में काम किया है। उनकी पहली फिल्म 'लो मैं आ गया' थी, जिसमें उनके साथ प्रेम चोपड़ा, लक्ष्मीकांत बर्डे और मोहन जोशी भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर