न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुजैन के जन्मदिन पर अर्सलान ने शेयर किया प्यार का इजहार करता वीडियो, पार्टी से दोनों का लिपलॉक भी हो रहा वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान कई साल पहले अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद वे काफी आगे बढ़ गए हैं। ऋतिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 11:11:55

सुजैन के जन्मदिन पर अर्सलान ने शेयर किया प्यार का इजहार करता वीडियो, पार्टी से दोनों का लिपलॉक भी हो रहा वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान कई साल पहले अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद वे काफी आगे बढ़ गए हैं। ऋतिक लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दूसरी ओर, सुजैन को एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के रूप में नया प्यार मिल गया है और वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। सुजैन और अर्सलान कई मौकों पर अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया है। सुजैन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अर्सलान संग तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

शनिवार (26 अक्टूबर) को सुजैन का 49वां जन्मदिन था। इस मौके पर अर्सलान ने एक बार फिर से सुजैन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया। अर्सलान ने एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। अर्सलान ने अपने इंस्टाग्राम जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके सुजैन के साथ कई खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं। वे सुजैन को किस करते, सीने से लगाए और गोद में बैठाए दिख रहे हैं।

इन हसीन पलों के साथ दोनों की खुशी देखते ही बन रही है। अर्सलान ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय लव सुजैन…अब तक तुम्हें सब पता चल गया है। लव यू।” इस वीडियो पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। रिद्धिमा साहनी कपूर, बिपाशा बसु, मौनी राय सहित कई सितारों ने सुजैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सुजैन खान की बर्थडे पार्टी में अर्सलान-ऋतिक सहित मौजूद थे ये सितारे

उल्लेखनीय है कि सुजैन व अर्सलान को साथ में काफी समय बीत चुका है। उनकी जल्द शादी की खबरें भी आ रही हैं। दोनों साथ में कई इवेंट और पार्टी में नजर आते हैं। वे एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाते। बता दें ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी रचाई थी लेकिन शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि अब ऋतिक और सुजैन काफी अच्छे दोस्त हैं और अपने बेटों रिहान और रिदान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

इस बीच, सुजैन की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सुजैन केक काटने से पहले असर्लान को लिपलॉक किस कर रही हैं। पार्टी में ऋतिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा भी मौजूद हैं। सुजैन-ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान भी दिख रहे हैं। सुजैन ब्लैक कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि ऋतिक के सामने अर्सलान को किस करने को लेकर सुजैन को काफी ट्रॉल किया जा रहा है। पार्टी में सुजैन के भाई जाएद खान, फरदी खान, फराह खान, भावना पांडे, करिश्मा तन्ना, महीप कपूर, अनुष्का रंजन, आदित्य सील सहित कई सितारे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार