न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अर्शी खान के बड़े खुलासे, बोलीं – 'मेल एक्टर्स से दूरी बनाकर रखो'

बिग बॉस फेम अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यहां मेल एक्टर्स से सावधान रहना चाहिए। शूटिंग अनुभव, पोस्टर विवाद और इंडस्ट्री के माहौल पर उनकी बेबाक राय पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 1:45:06

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अर्शी खान के बड़े खुलासे, बोलीं – 'मेल एक्टर्स से दूरी बनाकर रखो'

बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आईं अर्शी खान ने भोजपुरी सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अर्शी ने खेसारी लाल यादव के साथ एक फिल्म की थी, लेकिन उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में उनका सफर बिल्कुल भी सुखद नहीं रहा।

“भोजपुरी इंडस्ट्री मेल-डॉमिनेटेड है”

अर्शी खान ने खुलकर कहा कि भोजपुरी सिनेमा में पुरुष वर्चस्व हद से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वहां के माहौल में कलाकारों के साथ पेश आने का तरीका बेहद असहज करने वाला है। अर्शी के मुताबिक, “वहां बहुत ज्यादा टचिंग-टचिंग होती है, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं और अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें।”

खाने-पीने और मेकअप तक पर दिक्कतें

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अर्शी ने अपने खराब अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें खाने तक को लेकर समस्या झेलनी पड़ी। अर्शी ने कहा, “मैंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन ऐसी परेशानियां वहां कभी नहीं आईं। भोजपुरी फिल्मों में तो मुझे चिकन खाने तक से रोका गया। मुझे रोज एक बार चिकन चाहिए होता है, लेकिन सवाल उठाया गया कि मेरे लिए क्यों मंगाया जा रहा है।”

पोस्टर से गायब हुईं अर्शी

उन्होंने आगे बताया कि खेसारी लाल यादव उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्हीं की वजह से उन्होंने यह फिल्म साइन की थी। अर्शी फिल्म की लीड रोल में थीं, लेकिन जब फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ तो उसमें उनकी फोटो बेहद छोटे साइज में दिखाई गई।

अर्शी ने हंसते हुए कहा, “मैंने प्रोड्यूसर को फोन कर कहा कि पोस्टर तो शानदार है, लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया था कि मैं सेकेंड लीड हूं।” इस पर प्रोड्यूसर का जवाब था कि डिजाइनर से गलती हो गई है और आने वाले पोस्टरों में सुधार कर दिया जाएगा।

“किसी झांसे में न आएं”

अर्शी खान ने साफ शब्दों में कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री का माहौल महिलाओं के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “यहां का व्यवहार काफी खराब है। मैं किसी खास एक्टर का नाम नहीं लेना चाहती, न ही किसी को बदनाम करना चाहती हूं। लेकिन लड़कियों को चाहिए कि मेल एक्टर्स से दूरी बनाए रखें। अगर कोई कहे कि फिल्म दिलवा देगा, तो ऐसे झांसे में न पड़ें। अपनी समझदारी और सीमाओं को पहचानें।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह “कॉम्प्रोमाइजिंग” की बात कर रही हैं, तो अर्शी ने सीधा कहा, “कॉम्प्रोमाइजिंग हो या टचिंग-टचिंग… सब कुछ आपकी समझदारी पर निर्भर करता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह