न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरशद ने बताया क्यों कम हो रही अच्छी स्क्रिप्ट, कहा-कॉमेडी करने वाले एक्टर्स के साथ यह दिक्कत होती है कि…

एक्टर अरशद वारसी (57) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे फिल्मों में अब तक कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। वैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 11:44:59

2 News : अरशद ने बताया क्यों कम हो रही अच्छी स्क्रिप्ट, कहा-कॉमेडी करने वाले एक्टर्स के साथ यह दिक्कत होती है कि…

एक्टर अरशद वारसी (57) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे फिल्मों में अब तक कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। वैसे अरशद को फैंस ने सबसे ज्यादा प्यार कॉमेडियन के रूप में दिया है। अरशद पिछले दिनों रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आए। इसमें उनकी एक्टिंग की प्रशंसा हो रही है। अरशद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान जब अरशद से पूछा गया कि क्या फिल्मों में अच्छी स्क्रिप्ट मिलना मुश्किल है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आप देखिए बहुत सारी फिल्में बनती है और उनमें से कुछ ही फिल्में चलती हैं, तो ये गणित एकदम क्लियर है।

अगर हम लोग सही में बेहतरीन स्क्रिप्ट की बात करें तो कई फिल्में हिट होतीं लेकिन ऐसा नहीं है। अब कुछ ही हिट हैं। बेसिकली हर कोई अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहा है। कई बार मुझे ऐसा फील होता है कि हम लोग अब चांस कम लेते हैं। खास तौर पर हिंदी सिनेमा में। हम लोग सेफ प्ले करने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर अमर उजाला से बातचीत में अरशद अपने किरदारों पर बोले कि कॉमेडी करने वाले अभिनेताओं के साथ ये दिक्कत होती है कि जब वो गंभीर किरदार करते हैं तो लोग उन्हें मजाक में लेते हैं। दर्शकों को गंभीर किरदारों में कॉमेडियन छवि वाला अभिनेता हजम नहीं होता। कई कलाकारों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन खुशकिस्मती से मैंने यह दीवार तोड़ दी।

फिल्म 'शहर' के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया था। मैं आगे भी गंभीर किरदार निभाना चाहता हूं। इतने सालों में मैंने ये सीखा है कि आप कितना भी अच्छा काम कर लो, अगर फिल्म नहीं चलती तो कोई नहीं पूछता, लेकिन अगर फिल्म चल जाए चाहे एक्टिंग औसत ही क्यों न हो तो सब कुछ बदल जाता है। अब सफलता-असफलता से खासा फर्क नहीं पड़ता। इंडस्ट्री को भी पता है कि मैं कहीं जाने वाला नहीं हूं। आज नहीं तो कल एक हिट दे ही दूंगा।

arshad warsi,actor arshad warsi,arshad warsi bollywood,arshad films script,arshad comedian roles,jolly llb 3

‘एक अच्छी फिल्म की आधी जीत उसकी कास्टिंग में होती है’

इन दिनों अरशद 'भागवत चैप्टर 1' मूवी में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। इस पर अरशद बोले कि मुझे थ्रिलर फिल्में बहुत पसंद हैं। ये स्क्रिप्ट मुझे सचमुच बहुत पसंद आई। मुझे ये बात बहुत दिलचस्प लगा कि मेरा किरदार एक ऐसे अपराधी के पीछे है, जो इतना चालाक है कि कोई सुराग नहीं छोड़ता।

उसे पकड़ना लगभग नामुमकिन है। जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि फिल्म वाकई कुछ अलग है। एक अच्छी फिल्म की आधी जीत उसकी कास्टिंग में होती है। अच्छी कास्टिंग आधा युद्ध जीतने के बराबर है। अगर सही अभिनेता को सही किरदार मिल जाए तो फिल्म अपने आप बेहतर हो जाती है। उल्लेखनीय है कि अरशद के हाथ में फिलहाल कई फिल्में हैं। एक ओर जहां वो 'हक' में नजर आएंगे, वहीं उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' और मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड