न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां को निधन से पहले पानी तक नहीं पिला पाए अरशद, अब यह मशहूर एक्टर हुआ अस्पताल में भर्ती

एक्टर अरशद वारसी की पिछली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 9:10:08

2 News : मां को निधन से पहले पानी तक नहीं पिला पाए अरशद, अब यह मशहूर एक्टर हुआ अस्पताल में भर्ती

एक्टर अरशद वारसी की पिछली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। फिल्म में अरशद की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। वैसे अरशद अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके जीवन का एक अध्याय बेहद दर्दनाक रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरशद ने अपने मां-बाप को कम उम्र में खोने और उस समय के गहरे भावनात्मक संघर्ष के बारे में बात की। वे सिर्फ 14 साल के थे जब उनके माता-पिता का निधन हो गया। भले ही वे हमेशा खुद को मजबूत दिखाते रहे, लेकिन अंदर से टूट चुके थे।

अरशद ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा कि जब बात मेरे बचपन की आती है तो मुझे अपने परिवार से ज्यादा अपने स्कूल की याद आती है, क्योंकि मैं 8 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चला गया था। मेरे पास पेरेंट्स की बहुत कम यादें हैं। पापा के निधन के बाद मां की किडनी फेल हो गई थी और वो डायलिसिस पर थीं। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें पानी नहीं देना है, लेकिन वो बार-बार पानी मांग रही थीं। मैं डॉक्टर की बात मानते हुए उन्हें पानी नहीं दे पाया। निधन से एक रात पहले मां ने मुझे बुलाया और फिर से पानी मांगा। मैं नहीं दे सका। उसी रात उनकी मौत हो गई। ये याद आज भी मुझे अंदर तक झकझोर देती है।

कभी-कभी सोचता हूं कि अगर उस वक्त मैंने उन्हें पानी दे दिया होता और कुछ हो जाता, तो मैं खुद को जिंदगीभर दोष देता। अब जब मैं बड़ा हो गया हूं, तो मुझे लगता है कि उस वक्त मुझे मां की बात मान लेनी चाहिए थी। तब मैं बच्चा था और डॉक्टर की सलाह पर चल रहा था लेकिन आज समझता हूं कि शायद मुझे मां को पानी देना चाहिए था। आज मैं वही फैसला अलग तरह से लेता। हम बीमार व्यक्ति की भावनाओं की बजाय अपने अपराधबोध के डर से फैसले लेते हैं। जब मेरे माता-पिता का निधन हुआ, तब तुरंत रोया नहीं। मैं मर्द बनने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ हफ्तों बाद जब एहसास हुआ कि अब वो नहीं हैं तो मैं बुरी तरह टूट गया और फूट-फूटकर रोया।

arshad warsi,actor arshad warsi,arshad warsi mother,jolly llb 3,arshad warsi parents,sudhir dalvi,actor sudhir dalvi,sudhir dalvi sepsis,sudhir dalvi hospital

सुधीर दलवी के है सेप्सिस की बीमारी, परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता की मदद

टीवी और सिनेमा की दुनिया के मशहूर अभिनेता सुधीर दलवी (86) की तबीयत नासाज है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुधीर को सेप्सिस की बीमारी है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम इंफेक्शन से लड़ने के चक्कर में इतना एक्टिव हो जाता है कि वो खुद ही शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाने लगता है। मूवी टॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुधीर के इलाज में अब तक 10 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आ चुका है और डॉक्टरों का अनुमान है कि कुल खर्च 15 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।

ऐसे में परिवार ने इस मुश्किल वक्त में फैंस, फिल्म इंडस्ट्री और आम जनता से आर्थिक सहायता की मदद मांगी है। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी शेयर की है। सुधीर की पत्नी 81 वर्षीय सुहास देवी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि 8 अक्टूबर की शाम टीवी देखते समय सुधीर को अचानक बहुत तेज दर्द हुआ और उनका कोई अंग हिल नहीं पाया। तब हम उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें आईसीयू में रख कई टेस्ट किए गए।

उल्लेखनीय है कि सुधीर ने मनोज कुमार की 1977 की क्लासिक फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में भगवान साईं बाबा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वे रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ऋषि वशिष्ठ के किरदार के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने ‘जुनून’ (1978), ‘चांदनी’ (1989) जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें साल 2003 में आई फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ और साल 2006 के शो ‘वो हुए ना हमारे’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड