न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरशद वारसी के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, ‘सर्किट’ के बारे में कही यह बात, सूर्या की ‘कंगुवा’ का टीजर जारी, देखें...

एक्टर अरशद वारसी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए। अब तक के तीन दशक के करिअर में अरशद ने कई दमदार रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jul 2023 1:31:48

अरशद वारसी के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, ‘सर्किट’ के बारे में कही यह बात, सूर्या की ‘कंगुवा’ का टीजर जारी, देखें...

एक्टर अरशद वारसी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए। अब तक के तीन दशक के करिअर में अरशद ने कई दमदार रोल किए हैं, फिर भी सबसे ज्यादा शौहरत उन्हें साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में सर्किट के किरदार से मिली। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दर्शकों ने संजय दत्त और अरशद की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। अरशद ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान इस रोल के बारे में बात की। अरशद ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार काफी बेवकूफी भरा था। अगर फिल्म नहीं होती तो किरदार किसी काम का नहीं था।

इस फिल्म के बाद लोग मुझे मेरे असली नाम से नहीं, बल्कि फिल्म के किरदार ‘सर्किट’ के नाम से जानने लगे। यही मेरी पहचान बन गया। अरशद ने लद्दाख ट्रिप को भी याद करते हुए कहा कि मैंने बाइकिंग गियर और हेलमेट पहन रखा था। मैंने सड़क पर एक व्यक्ति को देखा जिसकी बाइक खराब हो गई थी। मैंने उसे लिफ्ट दी। मैंने जब हेलमेट उतारा तो एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि मेरी शक्ल अरशद वारसी से मिलती है और मुझे उनकी मिमिक्री करनी चाहिए। अरशद हाल ही में ‘असुर 2’ में नजर आए थे। अरशद ने मुख्य रूप से कॉमिक रोल किए हैं।

arshad warsi,film industry,suriya,movie kanguva,circuit,munna bhai mbbs

आज 48वां जन्मदिन मना रहे हैं साउथ के ‘सिंघम’ सूर्या

साउथ के सिंघम माने जाने वाले प्रतिभाशाली एक्टर सूर्या आज रविवार (23 जुलाई) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। नेशनल अवार्ड विनर सूर्या ने इस मौके पर फैंस को एक तोहफा दिया है। सूर्या ने मच अवेटेड फिल्म कंगुवा की पहली झलक दिखाई है। कई यूजर्स तो टीजर में उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। यह उनकी 42वीं फिल्म है। सूर्या ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अलग-अलग भाषाओं में लिखा, क्या बात है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी डाला है। फैंस फायर इमोजी से रिएक्शन दे रहे हैं। उनके रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में सूर्या एक शक्तिशाली और क्रूर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जो एक मिशन पर है।

सूर्या शुरुआत में एक बैल की खोपड़ी से चेहरा ढंकते हुए और फिर बड़े टाइगर नेल नेकपीस, आकर्षक चांदी के सामान, देहाती वेशभूषा और शरीर पर बहुत सारे टैटू के साथ लंबे, गूंथे हुए बालों में दिखे। यह वीडियो 2.22 मिनट लंबा है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओ में रिलीज करने की तैयारी है। एक्ट्रेस दिशा पटानी कंगुवा से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश