न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन-मलाइका ने ऐसे लगाया ब्रेकअप की खबरों पर विराम, बहन शमिता के बचाव में उतरीं शिल्पा, लिखी पोस्ट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनके कथित ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों फैंस को चौंका दिया। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 8:57:59

अर्जुन-मलाइका ने ऐसे लगाया ब्रेकअप की खबरों पर विराम, बहन शमिता के बचाव में उतरीं शिल्पा, लिखी पोस्ट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनके कथित ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों फैंस को चौंका दिया। हालांकि अब दोनों की तस्वीरों ने ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इन्हें देखकर पता चल रहा है कि रिश्ते में कोई परेशानी नहीं है। वे क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं। हालांकि इनमें दोनों एक फ्रेम में नहीं हैं। बैकग्राउंड में समंदर का किनारा दोनों की तस्वीरों में साफ दिख रहा है। एक पोस्ट में अर्जुन को शर्टलेस होकर हॉट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

अर्जुन ने इस पर लिखा है कि मैं कहां हूं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में अर्जुन कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे हैं। मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तीन तस्वीरें और दो वीडियो शेयर किए हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि दोनों किसी गलतफहमी की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। वे तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कपल ने कई बार अपनी उम्र के अंतर के बारे में खुलकर सवालों के जवाब दिए हैं।

arjun kapoor,malaika arora,Shilpa Shetty,shamita shetty,bigg boss-15,bollywood news in hindi

शमिता के करेक्टर पर उंगली उठाने से नाराज हुईं शिल्पा

बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस नेहा धूपिया की एंट्री हुई थी। नेहा ने सभी कंटेस्टेंट से इमोशनल एक्सपीरियंस शेयर करने को कहा। शमिता ने कहा कि जब हमारा नया रिश्ता बनता है तो हमें बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब उस रिश्ते में दरार पड़ती है तो काफी बुरा लगता है। इस बीच कई लोग शमिता के करेक्टर पर उंगली उठाने लगे। अब शिल्पा शेट्टी अपनी बहन के बचाव में उतरी हैं। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। शिल्पा ने लिखा कि मेरी बहादुर और फाइटर बहन शमिता के लिए मुझे यह जानकर बहुत दुख होता है कि लोग उसका गलत करेक्टर दिखा रहे हैं।

arjun kapoor,malaika arora,Shilpa Shetty,shamita shetty,bigg boss-15,bollywood news in hindi

लोग शमिता की भावनाओं का गलत फायदा उठाते हैं : शिल्पा

शिल्पा ने कहा कि शमिता के एटीट्यूड को अहंकार का रूप दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि शमिता फेक है उसकी अपनी कोई राय नहीं है लेकिन लोग उसकी भावनाओं का गलत फायदा उठाते हैं। यह एक गलत बात है, मैं उसकी बहन हूं और बहन होने के नाते मैं उसका हर एक शो देखती हूं। ऐसे में मैं अपनी बहन होने के नाते यह सब बातें बोल रही हूं। हम शुरू से ही मिडिल क्लास लोगों की तरह रहे हैं। हम अमीर पैदा नहीं हुए थे, हम जहां हैं वहां अपनी मेहनत से हैं, ऐसे में शमिता ने जो कुछ भी बचपन से देखा है वह उसी प्रकार से चीजों के आगे अपने आपको प्रदर्शित करती है। बिग बॉस के घर में जिस प्रकार से खेल होता है उसके बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता है लेकिन मेरी बहन जैसी दिखती है, वह वैसी ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो