न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका को जन्मदिन पर अर्जुन ने ऐसे किया विश, प्रभास ने फैंस को बर्थडे पर दिया यह शानदार गिफ्ट

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 52 साल की हो गईं। इस मौके पर हर ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 3:16:24

2 News : मलाइका को जन्मदिन पर अर्जुन ने ऐसे किया विश, प्रभास ने फैंस को बर्थडे पर दिया यह शानदार गिफ्ट

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 52 साल की हो गईं। इस मौके पर हर ओर से उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन ने भी उनके लिए पोस्ट शेयर की है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दोनों ने ही पिछले साल एक-दूसरे को बर्थडे विश नहीं किया था। हालांकि अब अर्जुन ने मलाइका को विश किया है जिसके बाद से फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो गया है।

अर्जुन ने मलाइका के लिए बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर की है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की फोटो साझा की है। इसमें मलाइका मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। पेरिस की धूप में बैठी मलाइका के बैकग्राउंड में एफिल टॉवर दिख रहा है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मलाइका। उड़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा खोजते रहो।” जून में मलाइका ने भी अर्जुन को बर्थडे विश किया था। मलाइका ने अर्जुन का मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया था। साथ ही लिखा था हैप्पी बर्थडे अर्जुन।

उल्लेखनीय है कि अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक थे। ये दोनों करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। उनका ब्रेकअप बहुत पहले हो गया था मगर फिर भी दोनों अब अच्छे दोस्त बन गए हैं। ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन हमेशा मलाइका के साथ मुश्किल समय में साथ खड़े नजर आए। बता दें मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी। उनका तलाक हो चुका है और उनके एक बेटा अरहान खान है।

प्रभास ने शेयर किया आगामी फिल्म ‘फौजी’ से उनका फर्स्ट लुक

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को 46 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। लंबे वक्त से ‘द राजा साब’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में चल रहे प्रभास ने अब अपनी एक और फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करके सरप्राइज दिया है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘फौजी’ होगा। टाइटल अनाउंस करने के साथ ही प्रभास ने इंस्टाग्राम अकाउंट से मूवी से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है। उनकी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं, मानो वे अपनी नजरों से ये कह रहे हों कि वे दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देंगे।

ब्रिटिश सरकार का झंडा भी जलता हुआ दिख रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में संस्कृत का श्लोक लिखा है। प्रभास ने लिखा, “पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः. गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः.” फिल्म के डायरेक्टर हैं हनु राघवपुडी। इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ऐसे पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी न देखा गया हो।

यह पीरियड ड्रामा फिल्म एक बिग बजट प्रोजेक्ट है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रदा और अनुपम खेर भी नजर आएंगे। लीड एक्ट्रेस इमानवी इस्माइल रहेंगी। प्रभास के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो ‘द राजा साब’ हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो साल 2026 में रिलीज होगी। ‘स्पिरिट’ फिल्म ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह