Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन कपूर ने वरुण धवन पर इसलिए साधा निशाना, गुरु रंधावा ने टी-सीरीज से विवाद पर कहा...

एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो गया है। दोनों को ही कई शानदार फिल्मों में अपनी प्रतिभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 8:40:58

2 News : अर्जुन कपूर ने वरुण धवन पर इसलिए साधा निशाना, गुरु रंधावा ने टी-सीरीज से विवाद पर कहा...

एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो गया है। दोनों को ही कई शानदार फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहती है। खास बात ये है कि वरुण और अर्जुन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के पिता दिग्गज फिल्ममेकर हैं। वे एक्टिंग स्कूल में भी साथ गए। हालांकि अर्जुन ने अब वरुण के लिए ऐसी बात कही है जिसे जान हर कोई हैरान है। गलाटा इंडिया को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन से उनके और वरुण के एक साथ एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने के फैसले के बारे में पूछा गया।

इस पर अर्जुन ने कहा कि वरुण ने बेसिकली मुझे बेवकूफ बनाया। वरुण ने मुझसे कहा कि 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म में मेरी अच्छी भूमिका है। हम उस समय बैरी जॉन की एक्टिंग क्लास ले रहे थे। वरुण ने फैसला लिया कि वह फाइनली फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। मैंने कहा कि ठीक है, वह कितना बुरा करेगा? उन्होंने फिल्म लिखी और मुझसे कहा कि आप हीरो हैं। हमने शूटिंग शुरू की और वरुण डायरेक्शन कर रहे थे। जब मैंने एडिट देखा तो मुझे पता चला कि असल में वह फिल्म में हीरो थे और मैं विलेन।

उन्होंने मुझे यह सब नहीं बताया और मुझे शूटिंग पूरी करने के बाद इसके बारे में पता चला। उस फिल्म में उनके डायलॉग बिल्कुल सही हैं, 'वो दिखता है मासूम स्वामी टाइप का, लेकिन असल में है हरामी टाइप का।’ इसे यूट्यूब पर देखें, यह उन रेयर फिल्मों में से एक है जिसमें वरुण को टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। मैं आपको नाम नहीं बता रहा हूं, क्योंकि मुझे इस पर बहुत प्राउड नहीं है। वरुण ने करण जौहर को भी फिल्म दिखाई थी।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें वह दिखाया, क्या आप इमेजिन कर सकते हैं? मुझे लगता है कि यही है। यही कारण है कि एक समय मुझे धर्मा से कम काम मिला। उल्लेखनीय है कि अर्जुन की पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वे नेगेटिव शेड में नजर आए। दूसरी ओर, वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ हाल ही रिलीज हुई है। फिल्म अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई।
arjun kapoor,actor arjun kapoor,varun dhawan,actor varun dhhawan,arjun varun,karan johar,guru randhawa,singer guru randhawa,t series,guru t series गुरु रंधावा ने लिखा, कुछ ही दिनों में यह समस्या हल हो जाएगी और...

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उनकी आवाज का जादू देश-दुनिया के लोगों पर देखने को मिलता है। इस बीच गुरु ने शुक्रवार को एक पोस्ट में संगीत लेबल टी-सीरीज के साथ संभावित समस्याओं की ओर इशारा किया और फैंस को जल्द ही इस समस्या को हल होने का भरोसा दिया। गुरु ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक प्रशंसक को जवाब दिया, जिसने टी-सीरीज पर सिंगर को स्वतंत्र रूप से या किसी अन्य लेबल के साथ काम करने को लेकर कथित तौर पर ब्लॉक करने का आरोप लगाया था।

इस पर गुरु ने लिखा, “बड़े लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ ही दिनों में यह समस्या हल हो जाएगी और हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापस आएंगे। यह साल संगीत और फिल्मों से भरा होगा। बस तैयारी चल रही है। मैं इन सभी मुद्दों के बारे में शायद ही कभी बात करता हूं, लेकिन हां, इस पर बात करने और आप सभी को बताने का समय है कि पिछले 1.5 साल से बैकएंड पर क्या हो रहा है।

लेकिन हां, उम्मीद है कि यह समस्या हल हो जाएगी और चीजें बेहतर तरीके से सुलझ जाएंगी। तब तक प्यार फैलाओ। भगवान सबसे महान हैं।” टी-सीरीज की तरफ से ऐसे किसी मुद्दे पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है। बता दें पिछले साल गुरु ने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और बैंड के साथ सहयोग किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका