न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के डूंगरपुर में हुई HMPV वायरस की एंट्री, इलाज के लिए अहमदाबाद गया बच्चा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

डूंगरपुर जिले के साबला इलाके के रीछा गांव से एक 2 महीने के बच्चे में कोरोना जैसे चीनी वायरस HMPV की पुष्टि हुई है। बच्चे में HMPV वायरस पाया गया है। बच्चा 12 दिनों से गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 10:13:53

राजस्थान के डूंगरपुर में हुई HMPV वायरस की एंट्री, इलाज के लिए अहमदाबाद गया बच्चा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

जयपुर। डूंगरपुर जिले के साबला इलाके के रीछा गांव से एक 2 महीने के बच्चे में कोरोना जैसे चीनी वायरस HMPV की पुष्टि हुई है। बच्चे में HMPV वायरस पाया गया है। बच्चा 12 दिनों से गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है।
डूंगरपुर के साबला इलाके के एक 2 महीने के बच्चे को सर्दी, खांसी की शिकायत होने पर परिवार के लोग उसे गुजरात के मोडासा लेकर गए। जहा बच्चे को आराम नहीं मिलने पर परिवार के लोग उसे गुजरात के अहमदाबाद स्थित ऑरेंज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बच्चे की जांच की गई। जिसमें बच्चे में HMPV वायरस का टेस्ट पॉजिटिव मिला। फिलहाल बच्चे का इलाज गुजरात के अहमदाबाद में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर राजस्थान सरकार ने डूंगरपुर में केस सामने आने के बाद एडवायजरी जारी की है। राजस्थान के डूंगरपुर में एक बच्चे में HMPV वायरस मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट किया। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है। डूंगरपुर में जिस बच्चे में इस चाइनीज वायरस की पुष्टि हुई वह ठीक है। केंद्र सरकार की एडवायजरी आने के बाद इस वायरस से निपटने के लिए सरकार गाइडलाइन जारी करेगी।

मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर


स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि HMPV वायरस 2001 में डिक्टेट हुआ था। यह सर्दियों के समय में आता है। इसके लक्षण सर्दी और खांसी से जुड़े हैं। हमारे जितने भी मेडिकल कॉलेज हैं, उनको अलर्ट कर दिया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है कि सर्दी और खांसी के जितने भी केस आ रहे हैं, उनकी सैंपलिंग करें। दूसरा जैसे चांदीपुरा वायरस के बारे में काफी हंगामा हुआ था। अभी हमारे पास कोई इस्टैबलिश्ड फैक्ट नहीं है कि यह बहुत फैल गया है। आज हमारी केंद्र सरकार ने भी इस पर मंथन किया है और सबको अलर्ट कर दिया है।

प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी किया सचेत

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी बोल दिया है कि कोई भी ऐसा केस अगर सस्पेक्ट हो तो आप हमें अलर्ट करें। हमारे मोबाइल वैन जो हैं। इसकी जांच करते हैं। डूंगरपुर वाला बच्चा ठीक हो गया है ओर अहमदाबाद में है। चांदीपुर वायरस के अंदर भी हंगामा हुआ था। स्क्रीनिंग तब करें जब कुछ केस आ जाएं। इतनी बड़ी आबादी में 1-2 केस अगर सस्पेक्ट हैं, तो घबराने की बात नहीं है। ऑल इंडिया लेवल पर केंद्र सरकार इस पर मॉनिटर कर रही है। मैं आज की तारीख में यह कहूंगा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है। आज केंद्र की मीटिंग दोपहर में खत्म हुई है। उसके बाद केंद्रीय टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका